आस्था

Today Horoscope, 06 December 2023: आज के दिन इन राशि वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 06 December 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन भाग दौड़ बनी रहेगी. कार्यस्थल पर काम का बोझ बना रहेगा. मानसिक तनाव बना रहेगा. व्यर्थ के कार्यों में उलझने से बचें. जीवन साथी की सेहत पर असर पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग को आज के दिन सतर्क रहना होगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपको क्रोध करने से बचना होगा. किसी तरह की कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है. जीवन साथी के साथ मतभेद की आशंका है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन किसी से वाद-विवाद होने की आशंका है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. थकान हावी हो सकती है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन करियर पर विशेष ध्यान दें. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. आर्थिक तंगी हो सकती है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. घर-परिवार से किसी तरह के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. शाम के समय किसी विशेष मेहमान का आगमन हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में तनावमुक्त होकर काम करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. शाम के समय परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. व्यापार में लाभ हो सकता है. मन विचलित हो सकता है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. किसी बात को अनदेखा करने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा. कोई बड़ा धन का निवेश कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन मन में शांति बनी रहेगी. व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अपनी निजी बातें शेयर करने से बचें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार के किसी सदस्य की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है. करियर में कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है. आलस करने से बचना होगा. कार्यस्थल पर थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. कोई कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है. छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन सेहत को लेकर तनाव हो सकता है. पैरों और कमर में दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. नौकरी में अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

24 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

28 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

47 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago