मनोरंजन

Dunki Trailer Out: डंकी का ट्रेलर हुआ आउट, क्रिसमस पर होगी रिलीज

‘पठान’, ‘जवान’ के बाद अभिनेता शाहरुख खान ‘डंकी’ के जरिए फैंस से मिलेंगे. पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘डंकी’ की चर्चा तूफान बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. किंग खान की कई फिल्मों में एक्टर का देश प्रेम देखने को मिला. अब भी शाहरुख खान का देश प्रेम फिल्म ‘डंकी’ के जरिए देखा जा सकता है. फिलहाल हर तरफ सिर्फ और सिर्फ फिल्म ‘डंकी’ के ट्रेलर और शाहरुख खान की ही चर्चा हो रही है. फिल्म में शाहरुख खान ‘हार्डी’ के किरदार में नजर आएंगे. ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता नजर आ रहे हैं.

फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और एक्टर विक्की कौशल अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशक राजकुमार हिरानी पर है. राजकुमार हिरानी कॉमेडी और सामाजिक संदेश वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. ट्रेलर देखने के बाद फैंस को फिल्म ‘डंकी’ से एक सोशल मैसेज मिलने वाला है.

शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ का ट्रेलर रिलीज

फिल्म डंकी के ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान से होती है. ट्रेन से उतरने के बाद एक्टर खुद को और अपने दोस्तों को लंदन भेजने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. हार्डी (शाहरुख खान) पंजाब के एक खूबसूरत गांव में पहुंचता है. उसके दोस्त मनु, सुखी, बग्गू और बल्ली गांव में रहते हैं. एक्टर के दोस्तों का एक सपना है और वह है लंदन जाकर अपने परिवार को बेहतर जिंदगी देना है.

इसमें शाहरुख खान के दोस्तों की मेहनत से लंदन पहुंचने का सफर दिखाया गया है. हर कोई अपने लंड जाने के सपने को पूरा करने के लिए अंग्रेजी सीखने की जद्दोजहद में लग जाता है. टीचर बने बोमन ईरानी उन्हें इसकी ट्रेनिंग देते हैं. शाहरुख कहते हैं, ‘विदेशी लोग बिना हिंदी जाने भी भारत में रह सकते हैं, हमारे लिए अंग्रेजी भाषा अनिवार्य क्यों है.’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘डंकी’?

फिल्म ‘डंकी’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले गौरी खान ने किया है. यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन ‘डंकी’ और ‘सालार’ फिल्में टकराने वाली हैं. फिल्म ‘सालार’ में अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

4 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago