आस्था

Today Horoscope, 06 June 2023: आज के दिन कर्क और सिंह राशि वालों को रहना होगा सतर्क, जानें कैसा गुजरेगा आपका दिन

Today Horoscope, 06 June 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज अपने खाली समय का दुरुपयोग करने से बचें. व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. हिसाब किताब में सावधानी बरतें. परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद होने की आशंका है. प्रेम जीवन में पैसे की वजह से तनाव हो सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन सकारात्मक और खुश रहने की कोशिश करें. आज कठिन परिस्थितियों में बुद्धि और विवेक से काम लेंगे. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपमें ऊर्जा और उत्साह का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा. बच्चों और जिन्हें आप प्यार करते हैं उनके साथ समय बिताएं. आज के दिन आपको रोजगार को लेकर कोई बड़ी खबर मिल सकती है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको कार्यक्षेत्र में मिलने वाले खास मौके का लाभ उठाना चाहिए. लोहे से सावधान रहने की जरूरत है. किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर परेशानी हो सकती है. जीवनसाथी से तनाव बना रह सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है. खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. शारीरिक रूप से स्वयं को फिट महसूस करेंगे. दिनचर्या मैं व्यस्तता बनी रहेगी. परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर असर पड़ सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी और कर्मचारी मददगार रहेंगे. दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में चीज़ें बेहतर होंगी. आज के दिन प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

करियर के क्षेत्र में बदलाव हो सकता है. रोजगार को लेकर तनाव हो सकता है. खानपान में सावधानी बरतें. आर्थिक रूप से चिंता बनी रहेगी. योग एवं व्यायाम को अपने जीवन शैली में शामिल करें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप अंदर से शांति का अनुभव कर सकते हैं. परिवार में कोई आपसे मदद मांग सकता है. संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. लव लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा. व्यापार में किसी नए उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की सहायता से कोई बड़ा लाभ होगा. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें: गुरु गोरक्षनाथ और दानवीर कर्ण का है माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ से खास नाता, कुण्ड में नहाने से दूर होते हैं असाध्य रोग

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आप दुश्मनी भुलाकर नए सिरे से रिश्तो की शुरुआत करेंगे. आपका सकारात्मक रवैया जीवन के कई क्षेत्रों में सहायक रहेगा. सेहत में निखार आएगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. भाई या बहन से वाद-विवाद होने की आशंका है. आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कुछ पुराने दोस्तों के साथ सैर पर जा सकते हैं. नए मकान या वाहन लेने की योजना बनाएंगे. परिवार में किसी सदस्य के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

11 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

23 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago