देश

दार्जिलिंग का दौरा रद्द कर…फिर से रेल हादसे में पीड़ित लोगों से मिलेंगी ममता बनर्जी, CBI जांच पर बोलीं- कुछ नहीं होता, पहले भी हो चुकी है जांच

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग की अपनी निर्धारित तीन दिवसीय यात्रा रद्द कर दी है. अब वह मंगलवार को फिर से ओडिशा जाएंगी और बंगाल के उन लोगों की स्थिति का जायजा लेंगी जो शुक्रवार की शाम बालासोर जिले में बाहानगा रेलवे स्टेशन के पास भयानक ट्रेन दुर्घटना में घायल हो गए थे. सीएम ममता ने सोमवार को कहा, रेल दुर्घटना में घायल हुए पश्चिम बंगाल के कई लोगों का अभी भी ओडिशा के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. मैं उनकी स्थिति की समीक्षा करने के लिए फिर से वहां जाऊंगी.

उन्होंने आगे कहा कि हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. मैंने रेल मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना की सीबीआई जांच की भी मांग की थी. ऐसा इसलिए था क्योंकि इस घटना के पीछे माओवादियों का हाथ था. लेकिन तब से 12 साल बीत जाने के बावजूद कुछ भी नहीं हुआ है. ताजा दुर्घटना के मामले में सीबीआई का कोई लेना-देना नहीं है. सीबीआई आपराधिक मामलों की जांच करती है. रेलवे सुरक्षा आयोग को इस मामले को देखना चाहिए.

यह भी पढे़ं- 9 Years Of Modi Government: “मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रही है कांग्रेस”, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

‘CBI आपराधिक मामलों की जांच करती है’

बनर्जी बुधवार को राज्य सरकार की तरफ से रेल दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के चेक सौंपेंगी. ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने 12 साल पहले ज्ञानेश्वरी रेल हादसे की जांच सीबीआई को सौंपी थी.लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. सैंथिया मामले में भी मैंने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. लेकिन कुछ नहीं हुआ. सीबीआई आपराधिक मामलों की जांच करती है लेकिन यह दुर्घटना का मामला है.

मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है. मैं पीड़ित परिवारों की मदद करना चाहती हूं और उन्हें दोबारा बहाल करना चाहती हूं. बनर्जी ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयोग है, पहले जांच वही करते हैं. हम चाहते हैं कि लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए. यह समय सच्चाई को दबाने का नहीं है. उन परिवार वालों के बारे में सोचें जो अपनों को खो चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago