देश

बालासोर ट्रेन हादसा: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, नौकरी देने के अलावा तमाम सुविधाएं मुहैया कराने का वादा

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 288 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसके अलावा एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में जांन गंवाने वाले लोगों के परिजनों की मदद के लिए अब रिलायंस समूह आगे आया है. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  हादसे से वे व्यथित हैं. हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों के वो साथ खड़ी हैं. उन्होंने ये भी कहा कि हादसे में काल के गाल में समाने वाले लोगों के परिवारों ने जिन्हें खोया है, उन्हें वापस तो नहीं लौटाया जा सकता है, लेकिन इस दुख की घड़ी में परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

आपको बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन ने ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है. जिसमें छह महीने का मुफ्त राशन, दवाइयां और मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है. इसके अलावा भी तमाम तरह की सुविधाएं पीड़ित परिवार को मुहैया कराए जाने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें- 9 Years Of Modi Government: “मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रही है कांग्रेस”, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

जरूरी सामान करा रहे उपलब्ध

ट्रेन हादसे के बाद से बालासोर में रिलायंस फाउंडेशन की टीम आपदा प्रबंधन टीम के साथ ही बालासोर कलेक्टरेट और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर काम कर रही है. रिलायंस फाउंडेशन घायलों को निकाल कर एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद करना, मास्क, दस्ताने, ओआरएस, बेडशीट, रोशनी और बचाव के लिए अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध करा रही थी.

राहत पैकेज का किया ऐलान

  • जियो-बीपी नेटवर्क से आपदा से निपटने वाली एंबुलेंसों को मुफ्त ईंधन
  • जरूरत पड़ने पर मृतक के परिवार के एक सदस्य को जियो और रिलायंस रिटेल के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
  • व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग सहित विकलांग लोगों के लिए सहायता का प्रावधान
  • रोजगार के नए अवसर खोजने के लिए प्रभावित लोगों के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण
  • उन महिलाओं के लिए माइक्रोफाइनेंस और प्रशिक्षण के अवसर जिन्होंने अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य को खो दिया हो
  • दुर्घटना से प्रभावित ग्रामीण परिवारों को वैकल्पिक आजीविका सहायता के लिए गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी जैसे पशुधन प्रदान करना
  • शोक संतप्त परिवार के सदस्य को एक वर्ष के लिए मुफ्त मोबाइल कनेक्टिविटी, जिससे वह अपनी आजीविका का पुनर्निर्माण कर सकें।
  • रिलायंस स्टोर्स के माध्यम से प्रभावित परिवारों को अगले छह महीनों के लिए आटा, चीनी, दाल, चावल, नमक और खाना पकाने के तेल सहित मुफ्त राशन आपूर्ति का प्रावधान
  • घायलों के तत्काल स्वास्थ्य लाभ की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके लिए मुफ्त दवाएं
  • दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों के लिए चिकित्सा उपचार

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

42 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

45 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

56 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

58 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

1 hour ago