आस्था

Today Horoscope, 11 April 2023: जानें आज किन राशि वालों को मिलेगी प्यार में सफलता और कैसा गुजरेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Today Horoscope, 11 April 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है. मानसिक रूप से आज दिन की शुरुआत से ही किसी बात को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी. जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है. दोपहर में अचानक से धन लाभ हो सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको हनुमान जी के मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. किसी पारिवारिक कार्यक्रम में पुराने दिनों के साथी से मुलाकात होगी. दिन के दूसरे पहर में यात्रा पर जा सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको इलेक्ट्रॉनिक सामान से सतर्क रहने की जरूरत है. पेशेवर जीवन में नई परियोजनाओं के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. बच्चों को लेकर चिंता करने से बचें. रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. किसी पुराने मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको किसी परिचित से सतर्क रहना होगा. शाम के समय हनुमान जी के पास चमेली के तेल का दीपक जलाने से आर्थिक लाभ होगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में धन लाभ हो सकता है. किसी पुराने साथी की सलाह से किया गया निवेश लाभ दायक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है. दिन के दूसरे पहर में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. परिवार में किसी सदस्य की मदद से व्यापार में लाभ होगा. आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके करियर में मदद करेगा. दोपहर में कुछ बेचैनी महसूस कर सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप कमर दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं. धन प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास रंग लाएगा. अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में प्यार के सकारात्मक संकेत मिलेंगे.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप पुराने दिनों की यादों में खोए रह सकते हैं. पिता की संपत्ति को लेकर किसी दूसरे से विवाद होने की आशंका है. करियर में ठोस कदम उठाने के लिए समय सही है. सेहत पर ध्यान देना होगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको रिश्तेदारों से प्रसंशा मिल सकती है. कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने अंतर्मन की आवाज सुनें. कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आने वाले समय में फ़ायदेमंद रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Guru Chandal Yog 2023: अप्रैल में इस दिन से बन रहा है गुरु चांडाल योग, जानें ज्योतिष में क्यों माना जाता है खतरनाक, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने लक्ष्य को लेकर जागरूक रहेंगे. उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है. आज का दिन उन चीजों को समझने के लिए अच्छा है, जो आपके रास्ते की बाधा हैं. जीवनसाथी का स्नेह मिलेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

खाली समय में बेकार की बातें सोच सकते हैं. जीवन साथी के प्रति शंकालु प्रवृत्ति से आपका ही नुकसान होगा. अपनी क्षमताओं में सुधार करके दूसरों से बेहतर बनने की कोशिश करें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तनाव मिल सकता है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आप किसी रोचक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. धन लाभ के लिए दिन में मछलियों को भोजन कराने से शीध्र लाभ मिलेगा. किसी पारिवारिक सदस्य की कोई बात मानसिक रूप से आहत कर सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago