आईपीएल

IPL 2023: रिंकू सिंह के पांच छक्कों के बाद यश दयाल की मां ने छोड़ दिया था खाना, पिता बोले- किसी बुरे सपने जैसा था

IPL 2023: केकेआर और गुजरात जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले में एक तरफ जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह छाए रहे. वहीं दूसरी तरफ, गुजरात जायंट्स के गेंदबाज यश दयाल इस दिन को शायद ही कभी याद रखना चाहेंगे. आखिरी ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 5 लगातार सिक्स जड़कर रिंकू सिंह ने अपनी टीम को जीत दिला दी. रिंकू सिंह के इस करिश्माई प्रदर्शन से उनके घर से लेकर फैंस तक खुश थे. दूसरी तरफ रिंकू के पांच छक्कों के बाद यश दयाल के घर में मातम पसर गया और आलम यह था कि उनकी मां ने खाना छोड़ दिया था.

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंदों पर उनके ही राज्य के साथी खिलाड़ी रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाए जिससे इलाहाबाद स्थित उनके घर में उनकी (यश दयाल) मां राधा दयाल बेसुध हो गई और उन्होंने खाना पीना बंद कर दिया. घर के सभी लोगों के लिए ये बेहद मुश्किल समय था.

पिता ने कहा- दुस्वप्न की तरह था

यश के पिता चंद्रपाल दयाल ने कहा कि कल का दिन हमारे लिए किसी दुस्वप्न की तरह था. यश की बड़ी बहन और पोषण आहार विशेषज्ञ शुचि ने इसके बाद अपनी मां की देखभाल की. बेटे के निराशाजनक प्रदर्शन पर पिता चंद्रपाल दयाल ने कहा कि खेलों में ऐसा समय आता है. यहां तक कि जिंदगी में भी आपको असफलताएं मिलती हैं. ऐसे में मजबूत बने रहना महत्वपूर्ण होता है.

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस मौके पर यश का साथ दिया. उनके पिता ने कहा, ‘‘टीम के सभी साथियों ने उसे अपने पास बिठाकर सांत्वना दी. बाद में नाच गाना भी हुआ और उन्होंने उसके साथ अच्छे पल बिताए.’’

ये भी पढ़ें: VIDEO: डुप्लेसी ने ठोका IPL 2023 का सबसे लंबा सिक्सर, ‘आसमान’ छूकर लौटी बॉल

बता दें कि अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच खेला गया. मैच के आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी और तब गुजरात की जीत लगभग तय मानी जा रही थी. लेकिन इस दिन रिंकू सिंह कुछ अलग सोचकर आए थे. 20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी. इसके बाद इस खिलाड़ी ने यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

20 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

26 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

27 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

35 minutes ago