अरुणाचल प्रदेश में गरजे गृहमंत्री अमित शाह (फोटो-PTI)
Amit Shah Arunachal Visit: अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि जमीन हथियाने का जमाना चला गया. अरुणाचल भारत का है और भारत का रहेगा. सूई की नोक के बराबर जमीन अब कोई ले नहीं सकता.
चीन की नाम बदलो पॉलिटिक्स के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अरुणाचल के दौरे पर पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत-चीन सीमा से लगे किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम’ (वीवीपी) की शुरुआत की. अमित शाह की ये यात्रा अरुणाचल प्रदेश में चीन के नापाक मंसूबों को करारा जवाब है. गृहमंत्री का दौरा उसी इलाके में हैं जिस पर चीन अपना दावा करता रहा है.
अरुणाचल की धरती से अमित शाह ने हुंकार भरी और बगैर नाम लिए चीन को खरी-खरी सुनाई. गृहमंत्री ने दो टूक कहा कि जमीन हथियाने का जमाना चला गया. गृहमंत्री ने चीन को चुनौती दी और अरुणाचालवासियों की जयहिंद परंपरा को नमन किया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि ऐसा पहली बार नहीं है कि चीन ने ऐसा प्रयास किया हो और ‘‘हम पहले की तरह इसे खारिज करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले भी कह चुके हैं कि हम ऐसे प्रयासों (चीन के) को खारिज करते हैं और हम फिर से यही दोहराते हैं.’’ बागची ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था, है और रहेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने रूख पर टिके हुए है और ‘गढ़े’ गए नाम रखने से यह हकीकत बदल नहीं जायेगी.’’
दरअसल, चीन ने हाल ही में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदल दिए क्योंकि चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है और अपना दावा ठोकता है. गृहमंत्री के दौरे के ठीक बाद फिर चीन ने जहर उगला. हालांकि इसके पहले भी चीन के हर दुस्साहस का भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और हर नापाक हरकत का जवाब दिया है.
वहीं, चीन ने गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र पर चीनी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है, लेकिन भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…