आस्था

Today Horoscope, 11 August 2023: इन राशि वालों को अचानक से हो सकता है धन लाभ तो पैसों को लेकर इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 11 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे. पूर्व में संचित किया गया धन आपके काम आएगा. दिन के दूसरे पहर में उदासी छाई रह सकती है. जीवन साथी के साथ समय बिता सकते हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं. दिनचर्या में ध्यान और योग को शामिल करने का प्रयास करें. शाम के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको निवेश करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. परिवार आपकी जरूरतों का ख्याल रखने में मदद कर सकता है. भावनात्मक रुप से आज आप दूसरों के प्रति दयालु रहेंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको कुछ रोमांचकारी अनुभव हो सकते हैं. धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे. व्यापार में की गई नई साझेदारी सफल होगी. दिनचर्या में व्यस्तता बनी रहेगा. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज लोग आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित हो सकते हैं. पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. नौकरी में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर सहकर्मियों से मतभेद होने की आशंका है. कठिन मुद्दों को बुद्धिमानी सुलझाएंगे. वैवाहिक जीवन में दूसरों को दखल देने से रोकना होगा. प्रसन्नता बनी रहेगी.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपके पास करने के लिए काफी कुछ होगा. अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद है. दूसरों को उधार देने से बचें. परिवार के साथ खरीददारी पर जा सकते हैं. पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. भविष्य के लिए धन संचय करना सीखें. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी. रोगगार को लेकर सफलता मिलने की उम्मीद है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे. परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. करियर में बदलाव होने की संभावना है. व्यस्तता बनी रहेगी.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप शांत रहने की कोशिश करेंगे. फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की कोशिश करें. शाम के वक्त किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. व्यापार में साझेदारी से नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप सकारात्मक रुप से सोचेंगे. पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है. किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. किसी नए कार्य को करने के लिए आज का दिन शुभ है.

इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. कार्यक्षेत्र में नई परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना सकते हैं. रचनात्मक रूप से कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

6 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

53 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago