आस्था

Malmas Amavasya 2023: अधिकमास की पुरुषोत्तमी अमावस्या पर शिव जी की कृपा से मिलेगी पितृ दोष और काल सर्प दोष से मुक्ति, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Malmas Amavasya 2023: पुरुषोत्तमी अमावस्या को मलमास या अधिक मास की अमावस्या भी कहा जाता है. इस बार सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या बेहद ही खास होने जा रही है. माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और पितृदोष से भी छुटकारा मिलता है. पुरुषोत्तमी अमावस्या के दिन

इस दिन सोमवती अमावस्या 2023

पंचांग के अनुसार, इस साल अधिकमास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 15 अगस्त के दिन दोपहर में 12 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो कि अगले दिन 16 अगस्त दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. बता दें कि इसके बाद से सावन का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा. इस दौरान की गई पूजा विशेष तौर पर फलदायी है.

अमावस्या के दिन पाएं पितृ दोष से पाएं मुक्ति

पुरुषोत्तमी अमावस्या के दिन पितरों की कृपा पाने और उनकी प्रसन्नता के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का विधान है. अमावस्या के दिन मंदिर के पास स्थित पीपल के पेड़ की पूजा विशेष रूप से फलदायी है. मान्यता है कि इस पेड़ के नीचे अपने पितरों की मंगलकामना करते हुए उनके नाम से घी का दीपक जलाने से उनकी कृपा बनी रहती है.

वहीं सावन और मलमास में इस अमावस्या के पड़ने पर पितृ दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर शहद और सफेद तिल चढ़ाना बहुत ही उत्तम माना जाता है. पितरों को पूजने के क्रम में उनका पसंदीदा भोजन बनाकर इसे तीन हिस्सों में बांट लें. इसका पहला हिस्सा गाय को खिलाएं तो दूसरा हिस्सा कुत्ते को और तीसरा कौवों को खिलाएं. एक और उपाय में इस दिन मां तुलसी को रात में दीपक दिखाकर उनकी पूजा करने का भी विधान है.

इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष

शिव जी की कृपा से दूर होगा काल सर्प दोष

जिस किसी की कुंडली में काल सर्प दोष है तो अमावस्या के दिन इसके निवारण का सबसे कारगर उपाय है. कुंडली में कालसर्प जैसे दोष के होने पर इससे मुक्ति के लिए भी इस दिन विशेष उपाय किए जाते हैं. पुरुषोत्तमी अमावस्या के दिन किसी मंदिर में जाकर चांदी से बने नाग नागिन के जोड़े की पूजा करें. पूजा करने के बाद इन्हें किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से शिव जी की कृपा से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

3 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

18 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

23 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

44 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago