मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को 'लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को तीसरी किस्त के ₹1209 करोड़ का अंतरण किया.
CM Shivraj Announcements Today: भाजपा शासित मध्य प्रदेश में बेटियों के लिए बड़ा ऐलान हुआ है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सूबे में ‘लाडली बहना योजना’ के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता अब बढ़ा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में शुरू की गई राज्य सरकार की ‘लाडली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने दी जाने वाली वित्तीय सहायता मौजूदा 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपए कर दी जाएगी.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा, ‘बेटियों को दी जाने वाली रकम में समय-समय पर 250 रुपए की बढ़ोतरी होगी.’ हालांकि, ‘लाडली बहना योजना’ के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता कब से बढ़ाई जाएगी, इसे लेकर अभी कोई तारीख सामने नहीं आई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा करते हुए कहा कि वह रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को एक और ‘उपहार’ देंगे.
रक्षाबंधन के दिन भी उपहार देंगे ‘मामा’
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ‘लाड़ली बहना योजना’ अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को तीसरी किस्त के ₹1209 करोड़ का अंतरण किया. अब मुख्यमंत्री रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को और उपहार दे सकते हैं. आज ही उन्होंने एक ऐलान करते हुए कहा, कि 250 रुपए की बढ़ोतरी के साथ, लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को मासिक सहायता बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दी जाएगी. उन्होंने कहा, ”इसके अलावा मैं रक्षाबंधन पर भी कुछ दूंगा.”
एमपी में बहनों का हो रहा सशक्तिकरण
एक सरकारी बयान में कहा गया कि सूबे में बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है. छात्राओं को फ्री में शिक्षा दी जा रही है. स्थानीय निकाय के चुनाव में आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ रही हैं. वे सशक्त हो रही हैं. समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ रहा है.
बहनों से टीवी के जरिए बात करेंगे CM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि वह रक्षाबंधन से पहले 27 अगस्त को लाडली बहनों से टीवी के जरिए बात करेंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान में आपको एक और उपहार दूंगा. हालांकि वह उपहार क्या होगा? इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.
नवंबर-दिसंबर में होंगे विधानसभा चुनाव
इस साल राजस्थान समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. उन राज्यों में से एक मध्य प्रदेश भी है. यहां नवंबर-दिसंबर में वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2,60,23,733 है. साथ ही कुल 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 18 में उनकी संख्या पुरुषों से अधिक है. ऐसे में सरकार महिलाओं के लिए अलग से घोषणाएं करती है.
— भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…