आस्था

Today Horoscope, 14 September 2023: इन राशि वालों को आज निवेश में मिल सकता है बड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 14 September 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन कला और संगीत में रुचि हो सकती है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभप्रद रहेगी

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. दिनचर्या में व्यस्तता बनी रहेगी. बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा. किसी नई बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. कोई खास शख्स आपको धोखा दे सकता है. संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है. कार्यक्षेत्र में अचानक से लाभ मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. परिवार के किसी सदस्य के सुझाव से व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको क्रोध से बचना होगा. नया वाहन लेने की योजना बना सकते हैं. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुझान हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है. किसी काम के मन मुताबिक न होने से उदासी हो सकती है. आज आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा. सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान दें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं. पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन किसी चुनौती पूर्ण कार्य को पूरा करना पड़ सकता है. नौकरी के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है. व्यापार से जुड़े किसी नए कार्य को शुरु करने से बचें. कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. कोई नया कार्य कर सकते हैं. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. कोई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं. संतान पक्ष से कोई खुश खबरी मिलेगी.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. व्यापार में घाटा हो सकता है. शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करें. कोई नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा. घर-परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा. अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. संतान की ओर से आप तनाव में रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2023: सितंबर माह में इस दिन है भगवान विश्वकर्मा जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

सेहत के मामले में आज का दिन उत्तम रहेगा. पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखे. आध्यात्मिक की ओर झुकाव हो सकता है. कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें.

Rohit Rai

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

22 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

33 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

37 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago