देश

“कश्मीर में जवानों की शहादत… और BJP दफ्तर में बादशाह के लिए जश्न की महफिल”, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने BJP पर बोला हमला

Jammu and Kashmir: कश्मीर के अनंतनाग जिले बीते दिन बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और जम्मू और कश्मीर के डीएसपी रैंक के अधिकारी शहीद हो गए थे. इसी को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जब कश्मीर से हमारे तीन जवानों की शहदत की दुखद खबर आई तो उस समय बीजेपी के कार्यलय में जश्न की महफिल जसी थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आज जिस समय सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं, उसी समय भाजपा हेड क्वार्टर में बादशाह के लिए जश्न की महफिल सजी थी. चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते.”

ससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने विदेश मंत्रालय में उन अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात की थी, जिन्होंने G20 के सफल आयोजन में बड़ी भूमिका निभाई थी. पीएम ने उनकी मेहनत की सराहना भी की थी.

पीएम मोदी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

दरअसल G-20 के सफल आयोजन को लेकर बीजेपी के नेशनल हेड क्वार्टर में बुधवार शाम पीएम मोदी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम का स्वागत किया. इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद थे. पीएम के स्वागत के लिए नारेबाजी की गई और पार्टी में जश्न का माहौल था, जिसे लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें- Anantnag Encounter: अनंतनाग में कर्नल, मेजर और DSP शहीद, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

ये अधिकारी हो गए शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने जवानों पर तब गोलियां बरसा दीं, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. आतंकियों के हमले में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए. कर्नल मनप्रीत की तैनाती 19 राष्ट्रीय राइफल्स में की गई थी और वह कमांडिंग ऑफिसर थे. वर्ष 2020 के बाद से वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. राष्ट्रीय राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा, “अनंतनाग मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की भी जान चली गई है.”

उन्होंने बताया​ कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में आतंकवादियों की तलाश के लिए निकले सेना के अधिकारी जवानों का नेतृत्व कर रहे थे. बताया जा रहा है कि हमारे सुरक्षाबलों को सोमवार को राजौरी के नरला गांव में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago