आस्था

Today Horoscope: तुला राशि के लिए मील का पत्थर साबित होगा दिन, जानें आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 15 March 2024:  ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल, टिप ऑफ द डे, बर्थ डे टिप, मैरिज एनिवर्सरी टिप और आवाय्ड ऑफ द डे जानिए.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

लग्न में बैठे बृहस्पति आज आपको धर्म पारायण बना रहे हैं. आज आप गरीबों की सेवा करने जा रहे हैं. अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें तो बड़ा लाभ होगा.

भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 80%

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

तीसरे भाव में बैठे चंद्रमा के कारण आज आप छोटे भाई-बहनों के प्रति बहुत ही इमोशनल होने जा रहे हैं. आज अपने से छोटों को आप अपने प्रेम और भाव से विभोर कर देंगें. दिन की शुरुआत भगवान कृष्ण के दर्शन से करें.

भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 75%

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

अष्टम भाव में बैठे शत्रु मंगल आज स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं उत्पन्न कर रहे हैं. अपनी सेहत का आज विशेष ध्यान रखें. अन्यथा बड़ी परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है. आज बजरंग बाण का पाठ करें.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 40%

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

द्वितीय भाव में बैठे चंद्रमा माता का आशीर्वाद आपको दिलवा रहे हैं. जो लोग जल संबंधित व्यापार करते हैं. आज उन्हें बड़े धन लाभ का योग है. भगवान शिव को आज गंगाजल अर्पित करें.

भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 85%

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

द्वितीय भाव में केतु की स्थिति वाणी में कटुता ला रही है. संयम रखिए वरना कुटुंब में रिश्ते बिगड़ जाएंगे. अपने पिता की सलाह से आज सभी कार्य करें.

भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 55%

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

चतुर्थ मंगल की स्थित आज परिवार को लोगों में आपस में उग्रता बढ़ा रही है. जो कि वाद-विवाद का बड़ा कारण भी बन सकता है. गायत्री मंत्र का जाप करें और दिन को संयम से निकालें.

भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 60%

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

पंचम में बैठे सूर्य और बुध छात्रों को बड़ी विद्या और ज्ञान के प्रति प्रेरित कर रहे हैं जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. यदि एकाग्र होकर विद्या ग्रहण करेंगे तो आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा. सूर्य देव की उपासना करें.

भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 90%

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

नवम भाव में बैठे स्वराशि चंद्रमा आज आपको कोई छोटी धार्मिक यात्रा अवश्य कराएंगे जो कि बेहद लाभप्रद रहेगी. आज कुछ धन धर्म के कार्यों में खर्च होगा. जो कि बहुत शुभकारी है.

भाग्यशाली संख्या-7
भाग्य का मीटर- 85%

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दशम भाव में बैठे केतु आज कार्यस्थल में विपरीत स्थिति बना रहे हैं. जल्दबाजी में कोई निर्णय मत लीजिएगा. अन्यथा ये ना हो कि आज नौकरी से भी हाथ धोने पड़े. यदि गणेश जी की उपासना आज करेंगे तो दिन निकल जाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 40%

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

लग्न में बैठे शुक्र-मंगल भावनाओं में बहकाकर कोई गलत कार्य भी आज आपसे करवा सकते हैं. यदि आप महिला हैं तो समाने वाले के द्वारा आपको गलत प्रस्ताव देकर बहकाया भी जा सकता है. इसलिए आज इस चीज के प्रति सचेत रहिएगा. अन्यथा पश्चाताप होगा.

भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 50%

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

छठे भाव में शत्रु चंद्रमा आज आपको खांसी -जुकाम से पीड़ित कर रहे हैं. जल संबंधित रोग आज आपको सताएंगे. सेहत का ध्यान रखिए और घर पर ही रहिए.

भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 40%

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दशम भाव में बैठ मित्र मंगल आज पराक्रम और बाहुबल से बड़ी उलपब्धि प्राप्त करा सकते हैं. जो लोग जिम ट्रेनर हैं आज उन्हें अच्छी नई जॉब का ऑफर प्राप्त हो सकता है. प्रयास करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 90%

बर्थ डे टिप

जिनका भी आज जन्मदिन है वो गरीबों को काले तिल भेंट करें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

आज राधा-कृष्ण के आगे एक सरसों के तेल और एक गाय के घी का दीय जलाएं. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

बेल का सेवन आज बिल्कुल भी ना करें. ये आज आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज गरीबों को काली मिठाई (गुलाब जामुन) यथाशक्ति अधिक से अधिक खिलाकर उनका आशीर्वाद लें. यदि आज ऐसा करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

यह भी पढ़ें: मंगल देव करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ; होंगे कई बड़े फायदे

यह भी पढ़ें: सूर्य का राशि परिवर्तन संवार देगा इन राशियों की किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago