होली 2024.
Holi 2024 Date: होली का त्योहार देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई पर जीत के रूप में भी मनाया जाता है. होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है. जबकि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की जाती है. इस साल होली की सही तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति है. होली 24 या 25 मार्च में से किस दिन मनाई जाएगी? जानिए.
परंपरा के अनुसार, होली प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिम के अगले दिन मनाई जाती है. यानी चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को होली मनाने की परंपरा है. वहीं, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च, रविवार को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी. इसके बाद चैत्र की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के मुताबिक, इस साल होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी.
पौराणिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को की जाती है. ऐसे में इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च (रविवार) को है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा उदया तिथि में होने की वजह से होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन के लिए शुभ समय रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक है. होलिका दहन के लिए कुल समय अवधि 1 घंटा 07 मिनट की है. ऐसे में इस समय अवधि में होलिका दहन कर लेना अच्छा रहेगा.
होली से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं. कहा जाता है हिरण्यकश्यप ने अपने ही पुत्र को अग्नि में जलाने के लिए होलिका को आदेश दे दिया. कहते हैं कि वह (हिरण्यकश्यप) ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका पुत्र भगवान का भक्त था. पुत्र की भक्ति की परीक्षा लेने के लिए हिरण्यकश्यप ने हर संभव कोशिश की. आखिरकार उसे हार का सामना करना पड़ा. साथ ही उसे यह भी अहसास हो गया कि भक्ति में शक्ति होती है.
यह भी पढ़ें: होली पर जरूर करें ये 5 वास्तु उपाय, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी; घर-परिवार रहेगा खुशहाल
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन कब है 24 या 25 मार्च को? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…