आस्था

Today Horoscope 20 February 2024: वृश्चिक राशि वालों के परिवार में रहेगी सुख-शांति, पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 20 February 2024: ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर के जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) और दिन के खास उपाय.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आज आपको राज्य से बड़ा सम्मान भी प्राप्त हो सकता है. भौतिक विकास के भी आज अच्छे योग हैं.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर 75 %

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका मन नयी योजना बनाने में लगेगा. किसी धर्म स्थान पर जाना आज मन को सुकून देगा. कानूनी विवाद में आज सफलता भी आज आपको अवश्य ही प्राप्त हो सकती है. आज मां सरस्वती की आज आराधना करें.

भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 90 %

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका मनचाहे कामों को करने में गुजरेगा. आज आप अपनों को सुख देना चाहेंगे. किसी नए कार्य की शुरुवात आज हो सकती है. आज गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें.

भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 75 %

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत सृजनात्मक है. जो कार्य आज आप मन से करेंगे तुरंत उसका लाभ आपको मिलेगा. अधूरे कामों को भी आज आप पूरा करने जा रहे हैं. आज मंदिर में दूध चढ़ाएं.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 85 %

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत व्यस्तता भरा है. आज पुराने कार्य को आप खत्म करेंगे. अधिकारी वर्ग आज आपके कामों में अड़चन दे सकता है. इसका विशेष ध्यान रखिएगा. चीटियों को आटा डालें
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 60 %

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको बहुत संयम रखना होगा, नहीं तो अपनों से ही विवाद खड़ा हो जाएगा. आज भाग्य भी पूरा साथ नहीं दे रहा है. संभल कर चलें. आज भगवान गणेश को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं.

भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 85 %

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है आज नयी योजनाओ का प्रारम्भ हो सकता है जमीनी विवाद जो पिछले कुछ समय से आपको परेशान कर रहा था आज उसका समापन भी हो सकता है ॐ नमः शिवाय का जाप आज अवश्य करें.

भाग्यशाली संख्या- 5

भाग्य का मीटर- 55 %

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप आपने प्रयास से कुछ नया और विशेष कर सकते हैं. आज परिवार में सुख-शान्ति रहेगी. तीर्थ स्थान का लाभ उठाएं. आज आप धर्म के कार्य भी करेंगे. आज बाल हनुमान के दर्शन अवश्य करें.

भाग्यशाली संख्या- 4

भाग्य का मीटर- 90 %

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत सावधानी से गुजरने का है. व्यापार में आज कोई जोखिम न लीजिएगा. आज कोई अपना भी आपको धोखा दे सकता है. आज मां पार्वती के दर्शन विशेष शुभ है.

भाग्यशाली संख्या- 9

भाग्य का मीटर- 90 %

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

शनि देव आज आपको बहुत गुस्सा दिलवा रहे हैं. आज बिना किसी बात का विवाद खड़ा होने का योग है. आज वाहन बहुत सावधानी से चलाना होगा. हो सके तो आज घर में रहें और सयम रखें.

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्य का मीटर- 55 %

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. बॉस आज आप पर मेहरबान रहेंगे. आज आपको मेहनत का फल मिलने जा रहा है.

भाग्यशाली संख्या-5

भाग्य का मीटर- 90 %

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज धन का लाभ होने जा रहा है. व्यपारियों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. आज रुके हुए सभी काम शुरू हो जाएंगे. आज अपने पिता का आशीर्वाद लेना विशेष फलदायी है.

भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 85 %

बर्थ डे टिप

आज भगवान कृष्ण को सफेद माखन का भोग लगाएं. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

आज मां राधा को श्रृंगार का सामान भेंट करें. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

टिप ऑफ द डे

आज गरीब छोटे बच्चो को वस्त्र भेंट करें. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

आज के दिन मांस-मदिरा का सेवन ना करें. ये आपके लिए अनिष्टकारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

49 seconds ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

24 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

31 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

36 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

41 minutes ago

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

46 minutes ago