आस्था

Today Horoscope, 27 October 2023: आज के दिन इर राशि वालों की आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 27 October 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. नौकरी पेशा लोगों का कार्य बदल सकता है. वहीं तबादला भी हो सकता है. प्रेम जीवन के मामले में दिन ठीक रहेगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी पेशा लोगों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकारियों की कृपा के पात्र रहेंगे. बेरोजगार के लिए आज का दिन शुभ है. करियर में परेशानी हो सकती है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे. किसी के दबाव में रहकर कार्य करना पसंद नहीं आएगा. मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ कहीं सैर सपाटे की योजना बना सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है. घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. वाहन चलाते समय सावधान रहें. जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. मन शांत रहेगा. सट्टा या जुए में धन लगाने से बचें. संतान से संतुष्टि मिलेगी. धार्मिक क्षेत्र में रुझान बना रहेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन करियर में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. पैसे कमाने के आसान विकल्पों के चक्कर में पड़ने से बचें. व्यापारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी. संतान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पाक कला में आपकी रूचि बढ़ सकती है. घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन किसी छोटी सी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है. बाहरी व्यक्ति को अपने निजी मामले में हस्तक्षेप न करने दें. अविवाहित लोगों के शादी के योग बन रहे हैं.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी वाले लोगों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है. नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. व्यापार में घाटा हो सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन घर परिवार में शांति बनी रहेगी. आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है. नौकरी में तनाव सामना करना पड़ सकता है. रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

इसे भी पढ़ें: Diwali 2023: इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और माता लक्ष्मी की पूजा विधि

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. मन में उदासी छाई रहेगी. रिश्तेदारों से संबंधों में दरार आ सकती है. प्रॉपर्टी और धन-दौलत को लेकर चिंता हो सकती है. दिनचर्या में योग और मेडिटेशन को शामिल करें.

Rohit Rai

Recent Posts

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

19 minutes ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

43 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

51 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

58 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

59 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

1 hour ago