आस्था

Today Horoscope, 29 November 2023: आज के दिन पैसे के लेनदेन को लेकर इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 29 November 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा. परिवार में किसी प्रकार का कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. बेरोजगार लोगों को नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. अधिकारियों की नाराजगी का शिकार हो सकते हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन व्यस्तता बनी रहेगी. कार्यस्थल पर भार बढ़ सकता है. थकान महसूस हो सकती है. शाम के समय तनाव हो सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है. कोई पुरानी समस्या को लेकर तनाव में आ सकते हैं. संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा. किसी बात को लेकर मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. धन आगमन बना रहेगा. व्यापारी वर्ग को सतर्क रहना होगा. दूसरों को धन उधार देने से बचें. जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. घर-परिवार से किसी तरह के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. शाम के समय किसी विशेष मेहमान का आगमन हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में तनावमुक्त होकर काम करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. शाम के समय परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. व्यापार में लाभ हो सकता है. मन विचलित हो सकता है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें. फालतू के खर्च की अधिकता हो सकती है. आज के दिन धन को लेकर आपको सतर्क रहना होगा. सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन थकावट और बुखार हो सकता है. व्यापार में लाभ मिलेगा. कोई बड़ी परेशानी जल्द दूर हो सकती है. मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. परिवार में किसी के साथ में वाद-विवाद हो सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. छोटा सा वाद-विवाद बड़े झगड़े का रूप ले सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. आपके व्यवहार से उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी करने वालों के लिए उत्तम है. अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. पार्टनरशिप में बिजनेस करने से बचें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं. परिवार में बच्चों की सेहत का ध्यान रखें. सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: दिसंबर में ग्रहों की दशा में भारी उलटफेर, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. शारीरिक रूप से परेशानी हो सकती है. ऑफिस में तनाव हो सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों से तकरार की आशंका है. व्यापार अच्छा चलेगा. सेहत पर विशेष ध्यान दें.

Rohit Rai

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

25 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

31 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

44 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

47 minutes ago