नामीबिया टीम (सोर्स- आईसीसी)
T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नामीबिया ने क्वालिफाई कर लिया है. अफ्रीका रीजन से क्वालिफाई करने वाली नामीबिया पहली टीम बन गई है. नामीबिया ने लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज कर क्वालिफाई किया. अफ्रीका रीजन से अभी एक टीम और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई करेगी. इस रेस में जिम्बाब्वे, केन्या और युगांडा जैसी टीमें शामिल हैं.
मंगलवार को खेले गए क्वालिफायर मुकाबले में नामीबिया ने तंजानिया के खिलाफ 58 रनों से जीत दर्ज की और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया. इस मुकाबले में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए और तंजानिया को 158 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी तंजानिया की टीम 20 ओवर में 99 रन ही बना पाई. इस तरह से नामीबिया ने मैच को 58 रनों से अपने नाम करते हुए क्वालिफाई कर लिया.
नामीबिया ने लगातार पांच मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है. नामीबिया ने सबसे पहले जिम्बाब्वे को हराया. उसके बाद युगांडा, रवांडा, केन्या और उसके बाद तंजानिया को मात दी थी. अब नामीबिया को आखिरी मैच नाइजीरिया के खिलाफ खेलना है, जो क्वालीफिकेशन की रेस से पहले ही बाहर हो गई है. नामीबिया के वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई करने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए 19 टीमें हो गई है. टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में अभी एक टीम का आना बाकि है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अब तक 19 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं. इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, नीदरलैंड्स, अमेरिका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, नेपाल, ओमान, कनाडा, नामीबिया शामिल है.
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…