आस्था

Today Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल और खास उपाय

Today Horoscope 3 March 2024: आज यानी 3 मार्च, रविवार फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तिथि है. ऐसे में आज भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर के जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) और दिन के खास उपाय.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा. आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज परिवर्तित हो सकता है. मां दुर्गा का आशीर्वाद लेना आज विशेष शुभ है.
भाग्यशाली संख्या – 7

भाग्य का मीटर आज आपको 60% तक सहयोग कर रहा है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज सम्मान-प्रतिष्ठा और धन-सपत्तिदायक दिन है. व्यवसाय में आज कुछ नया अवश्य होगा. हनुमान चालीसा का पाठ विशेष शुभफलदायी होगा.

भाग्यशाली संख्या- 4

भाग्य का मीटर 80% आपका सहयोग कर रहा है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा. आज आपका सोशल स्टेटस बढ़ेगा. मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. दिन आज अति उत्तम है. ओम् नमः शिवाय मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी है.

भाग्यशाली संख्या- 3

भाग्य का मीटर आज 85 % तक आपको सहयोग दे रहा है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ और व्यर्थ चिंता में बीत सकता है. आज आपको बहुत धैर्य से काम लेना होगा. भगवान कृष्ण और राधा जी के दर्शन करना विशेष फलदायी है.

भाग्यशाली संख्या- 4

भाग्य का मीटर आज 90 % आपको सहयोग कर रहा है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आमदनी बढ़ने और अकस्मात धन प्राप्ति का योग है. जो लोग सोना और आभूषण के व्यापार में हैं वे आज अवश्य ही धन कमाएंगे. आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है.

भाग्यशाली संख्या- 3

भाग्य का मीटर आज आपका सहयोग 90% कर रहा है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज खाने-पीने खास ख्याल रखना है. आज तामसिक चीजों के प्रयोग से बचें. यदि थोड़ी भी लापरवाही हुई तो दिक्कत हो सकती है. आज गणेश जी की पूजा करे.

भाग्यशाली संख्या- 5

भाग्य का मीटर आज केवल 50% तक आपको सहयोग कर रहा है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे. संतान को लेकर जो चिंताएं थीं वो आज दूर होंगी. परिवार में आज आपका मान बढ़ने का योग है. आज मां लक्ष्मी को मेवे का भोग लगाएं.

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्य का मीटर आज आपको 90 % तक सहयोग कर रहा है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप अपने बाहुबल से सफलता प्राप्त करेंगे. आज कुछ शत्रु आपसे बहस कर सकते हैं. उनका उत्तर देने से बचें, अन्यथा फंस सकते हैं. आज अपने कुलगुरु का आशीर्वाद ले.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर आज आपको 80 % सहयोग दे रहा है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज दान का फल दोगुना मिलना तह है. भविष्य की किसी बड़ी योजना की नींव आज राखी जा सकती है. भगवान विष्णु जी की आराधना करना आज विशेष फलदायी होगा.

भाग्यशाली संख्या- 5

आज भाग्य का मीटर आपको 60% सहयोग कर रहा है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको धन, मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा इन सभी चीजों की प्राप्ति का योग है. आज भाग्य प्रबल है. आपको जो भी करना है, कीजिए. आज सूर्य देव की उपासना और सूर्य चालीसा का पाठ सुख प्रदान करेगा.

भाग्यशाली संख्या- 8

भाग्य का मीटर आज आपको 95 % सहयोग कर रहा है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम है. आज बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त हो सकती है. आज भगवान दत्तात्रेय की उपासना करना बहुत रहेगा.

भाग्यशाली संख्या- 2

आज भाग्य का मीटर आपको 80 % सहयोग दे रहा है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज थोड़ा खुद पर कंट्रोल रखिए, नहीं तो फिजूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं. अधिक लाभ के चक्कर में ना पढ़ें. शेयर ट्रेडिंग से दूर रहने की सलाह दी जाती है.

भाग्यशाली संख्या- 9

भाग्य का मीटर आज आपको 70 % सहयोग कर रहा है.

बर्थ डे टिप

जिनका भी आज जन्मदिन है वो गरीबों को काले तिल भेंट करें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

आज राधा-कृष्ण के आगे एक सरसों के तेल और एक गाय के घी का दीय जलाएं. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

बेल का सेवन आज बिल्कुल भी ना करें. ये आज आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज गरीबों को काली मिठाई (गुलाब जामुन) यथाशक्ति अधिक से अधिक खिलाकर उनका आशीर्वाद लें. यदि आज ऐसा करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

यह भी पढें: Holi 2024: होली के दिन चंद्र ग्रहण, उदित होंगे शनि देव; इन राशियों को फायदा ही फायदा

यह भी पढें: शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद, बढ़ेगी सुख और समृद्धि

Dipesh Thakur

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

21 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago