देश

Anant Ambani Pre Wedding: अंबानी परिवार की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जामनगर पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, कहा- करुणा और प्रेम से भरे हुए हैं अनंत

Dr. Rajeshwar Singh News: उत्तर प्रदेश की सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और समाजसेवक डॉ. राजेश्वर सिंह गुजरात पहुंचे. गुजरात के जामनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शरीक हुए. अनंत अंबानी देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अनंत को विवाह बंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्‍होंने मुकेश अंबानी से भी भेंट की. मुकेश अंबानी से मुलाकात के बाद डॉ. राजेश्वर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “मुकेश अंबानी दूरदर्शी व्यक्तित्‍व हैं और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान बहुत बड़ा है. उनसे मिलना हमेशा खुशी की बात होती है. उनके अलावा उनकी पत्‍नी नीता भी एक शालीन महिला हैं.”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “मैंने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और पुत्रवधू राधिका को विवाह की बधाई दी. मैंने पाया कि अनंत करुणा और प्रेम से भरे हुए हैं. मैं मां पीतांबरा देवी से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें आगे के सुंदर जीवन के लिए आशीर्वाद दें.”

गुजरात के पर्यटन-स्‍थल वंतारा, जामनगर में जहां अंबानी परिवार का रिलायंस जू है, का भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने भ्रमण किया. उसके बाद उन्‍होंने वंतारा के बारे में दिलचस्‍प बातें बताईं. राजेश्वर सिंह बोले, ”मैं कह सकता हूं कि यह दुनिया का सबसे सुंदर और अच्छी तरह से रखा गया अनुसंधान और बचाव केंद्र है! 2.5 लाख पशु-पक्षी, 1.20 लाख जानवर अब तक बचाए गए, 3500 एकड़, 650 प्रजातियाँ, उनकी देखभाल के लिए 2400 कर्मचारी! वाकई ये अद्भुत है!”

बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं. लंबे समय से वह परोपकारी कार्यों से जुड़े भी रहे हैं. समय-समय पर उन्होंने गरीब बच्चों, महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं.

यह भी पढ़िए: हर-हर गंगे..! हरिद्वार पहुंचे समाजसेवी डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया गंगा पूजन, बोले- अद्भुत है माँ का स्नेहिल आँचल

डॉ. राजेश्वर सिंह को मानवता से जुड़ी कई पहल शुरू करने के लिए विभिन्‍न पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है. वह पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करते रहे हैं और उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेशवासियों की सेवा करते हैं.

यह भी पढ़िए: CM योगी से मिले समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह, सरोजनीनगर में यूपी के पहले EV बस प्लांट का भूमिपूजन, करोड़ों की परियोजना को स्वीकृति

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

19 seconds ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

49 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago