आस्था

Today Horoscope, 30 August 2023: आज के दिन इन राशि वालों को संपत्ति में निवेश का मिल सकता है बड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 30 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे. करियर में कोई खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. दिनचर्या में बदलाव से सेहत पर असर पड़ सकता है. रात के समय चंद्र देव को कच्चे दूध से अर्घ्य देने से लाभ होगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा. घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है. दिन के दूसरे पहर में मन शांत रहेगा. प्रतियोगी छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम है. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको पूर्व में किए गए परिश्रम का फल मिलेगा. घर के किसी सदस्य के द्वारा कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न किया जा सकता है. ससुराल पक्ष से उपहार मिलने की संभावना है. अधूरे काम बन सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप अंदर ही अंदर कुछ परेशान रहेंगे. दिन की शुरुआत में किसी की बात बुरी सकती है. माता-पिता के सहयोग से कारोबार में उन्नति करेंगे. जीवनसाथी की सलाह मानने से लाभ होगा. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. संतान पक्ष से कुछ परेशान हो सकते हैं. संबंधों में मधुरता आएगी. शरीर किसी अनजान रोग से परेशान हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप बिना काम किए ही मकान महसूस कर सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में मेहमानों के आगमन के घर भर रहेगा. दूसरों के कार्यों को पूरा करने की कोशिश में आपके काम अधूरे रह सकते हैं. शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन शाम के समय आपको घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं. करियर में कोई खास उपलब्धि हासिल होगी. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आप कारोबार में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे. भाई बहन में प्रेम भाव बना रहेगा. बहनों के लिए उपहार की खरीदारी कर सकते हैं. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको अपने खर्चों में कटौती करनी चाहिए. आर्थिक स्थिति बिगड़ने की आशंका है. धार्मिक कार्यों में रुझान हो सकता है. माता-पिता के सहयोग से स्थिति में सुधार होने की संभावना है. सेहत पर विशेष ध्यान दें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. शेयर बाजार में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है. करियर को लेकर चली आ रही चिंता दूर होगी.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. कमर दर्द की दिक्कत हो सकती है. खान पान को लेकर सावधानी बरतें. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं भद्रा जिनका साया पड़ रहा है रक्षाबंधन पर ? जानिए भद्रा की उत्पत्ति और भद्रा काल से जुड़े इस रहस्य को

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको दूसरों के मामले में पड़ने से बचना चाहिए. नया मकान या वाहन लेने की योजना बना सकते हैं. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. किसी एक जगह पर रोजगार को लेकर किया गया प्रयास सफल हो सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

16 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

55 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago