मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
By Shubhra Rai
विदेश मंत्री एस. जयशंकर (फोटो फाइल)
S Jaishankar On China: चीन ने एक बार फिर अपना ऑफिशियल मैप जारी किया है और उसमें उसने कई भारतीय इलाकों को अपना बताया है. सोमवार (28 अगस्त) को सामने आए चाइनीज मैप में भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को चीनी क्षेत्र में दिखाया गया. चीन के सरकारी न्यूज पेपर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर वो नया मैप पोस्ट किया. जिसके बाद भारत में इसकी चर्चा होने लगी.
कांग्रेस, सपा समेत कई विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया. राहुल गांधी ने कहा कि ”मोदीजी ने चीन के आगे घुटने टेक दिए हैं, चीन ने हमारी हजारों किलोमीटर जमीन कब्जा ली है”. वहीं, संजय राउत ने सवाल उठाते हुए कहा- ”मोदीजी चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक कब करेंगे”. विपक्षी नेताओं के बयानों के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज चीन और पाकिस्तान के मुद्दे पर बात की. चीन की हरकत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ”चीन की पुरानी आदत है, लेकिन उसके दावों से कुछ नहीं होता.”
अभी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन की पुरानी आदत है कि वह दूसरे देशों के हिस्सों पर अपना दावा करता है. वह इस तरह के नक्शे जारी करता रहा है. मगर, चीन द्वारा अन्य देशों के क्षेत्रों को अपना बताने से सच्चाई नहीं बदलेगी. जयशंकर ने कहा- ”हमारी सरकार हमारी सीमाओं और क्षेत्रों को लेकर बहुत स्पष्ट है. इस तरह के भद्दे दावे करने से अन्य देशों के इलाके उस (चीन) के नहीं हो जाएंगे.”
चीन पर बयान देने के साथ ही जयशंकर ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ”लूजिंग स्टॉक (हारते हुए शेयर) के बारे में कौन बात करता है? आज पाकिस्तान के बारे में कोई बात नहीं करता. आज बाजार में पाकिस्तान की कोई चर्चा नहीं है. हारते स्टॉक के बारे में कौन बात करता है?”
जयशंकर ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है. हमने जम्मू कश्मीर को अब तक अपनी राजनीति की वजह से पीछे रखा. मैंने देखा है कि पूरी दुनिया में इस मुद्दे को कैसे भुनाया गया है. हम पर किस तरह दबाव बनाया गया है. अगर लोग मुझसे हमारे 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां पूछेंगे तो मैं धारा 370 का जिक्र करूंगा.”
-भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…