आस्था

Today Horoscope 7 February 2024: रूठने-मनाने में व्यस्त रहेंगे कन्या राशि के लोग, इन 3 राशियों को मिलेगा खास आर्थिक लाभ

Today Horoscope 7 February 2024:  ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मीन तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज बिजनेस में विस्तार करने का मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारी खुश रहेंगे. मानसिक उलझन में फंस सकते हैं. प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं. रिश्ते में दरार की भी संभावना है. परिवार के सदस्यों से अच्छा बर्ताव करें.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर आपकी अच्छी छवि बनेगी. जो लोग प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है. सेहत को लेकर खास सावधान रहना होगा.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज खास सावधान रहना होगा. जो लोग कैशियर का काम कर रहे हैं, उन्हें नुकसान हो सकता है. बिजनेस में कानूनी मामले सामने आ सकते हैं. यात्रा को लेकर सावधान रहें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज कोई भी फैसला लेने के पहले विचार करें. परिवारिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. जो लोग शुगर के मरीज हैं, उन्हें खास सतर्क रहना होगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना अच्छा रहेगा. परिवार के लोगों से अपनापन बढ़ेगा. जंक फूड का सेवन करने से बचें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कार्यशैली में सुधार होगा. निवेश में सावधानी बरतें. कोई नया फैसला सोच-समझकर लें. कार्यस्थल पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं. अनवाश्यक खर्च से दूर रहें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

बिजनेस में बड़ी डील करने से बचें. कार्यों में धैर्य बनाकर रखना होगा. उधार लेने से बचें. सेहत को लेकर खास सतर्क रहें. सारा दिन रूठने-मनाने में जाएगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर दवाब बढ़ेगा. शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें. शादी की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार के सदस्यों से तालमेल बनाकर चलें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

बिजनेस में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी. नौकरी में कार्यस्थल पर दोस्तों का साथ मिलेगा. लव पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

जॉब में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. करियर में उन्नति का योग है. किसी साथी से अचानक धन लाभ होगा. लव लाइफ में प्रेमी के नजदीक आएंगे.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

दफ्तर में सहयोगियों का साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर लोगों से विनम्रता से बात करें. बिजनेस में लेनदेन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में सेहत को लेकर खास ख्याल रखें. बिजनेस करने वाले महिला ग्राहक से अच्छा बर्ताव करें. बेवजह घूमने के लिए समय अच्छा नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

विदाई से पहले मानसून का यू-टर्न: यूपी-बिहार और एमपी समेत 24 राज्यों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफानी गतिविधियां फिर…

27 minutes ago

‘क्या नया वाला iPhone है?’ मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

41 minutes ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

1 hour ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

2 hours ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

2 hours ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

3 hours ago