आस्था

अक्टूबर में राहु केतु का गोचर दिलाएगा इन राशि वालों को भारी लाभ, बन रहे है नए वाहन और घर के योग

ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर माह ग्रह दशाओं के अनुसार बड़ा ही खास रहने वाला है. इस माह 6 ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं इनृमें राहु और केतु भी हैं. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तना कई राशि वालों के लिए बहुते ही अनुकूलव रहने वाला हैं. इस माह की शुरुआत में ही (1 अक्टूबर) बुध जहां कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं, वहीं इसी तिथि को शुक्र भी अपना राशि परिवर्तन कर के सिंह राशि में चले जाएंगे.

वहीं ग्रहों के राजा सूर्य 18 अक्टूबर को तुला राशि में जा रहे हैं तो 19 अक्टूबर को बुध एक बार फिर राशि परिवर्तन करते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे. महीने के आखिर में राहु और केतु अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. दोनों ग्रह 30 अक्टूबर को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे. राहु मीन राशि में तो केतु कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं. छाया ग्रह राहु का यह राशि परिवर्तन बेहद ही अहम माना जा रहा है. ज्योतिष में राहु को मायावी ग्रह भी बताया गया है. कहा जाता है कि कलियुग में एकमात्र राहु ही ऐसा ग्रह है जो राजा को रंक और रंक को राजा बना सकता है. इसे कलियुग का सबसे प्रभावी ग्रह बताया गया है. राहु केतु का यह गोचर कई राशि वालों के लिए बेहद ही लाभ दिलाने वाला है.

मिथुन राशि वालों को होगा बंपर लाभ

अक्टूबर माह में राहु का गोचर सबसे अधिक जिसे लाभ दिलाएगा उनमें मिथुन राशि एक है. इस राशि वालों को इस माह अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है. वहीं परिवार के लोगों का इन्हे भरपूर सहयोग भी मिलेगा. इस महीने अगर आपका कोई काम अधूरा है या उसमें रुकावट आ रही है तो वह भी पूरा हो सकता है. हालांकि इस दौरान आपके अंदर घमंड भी आ सकता है. माह के अंत में करियर और रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है. नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है.

सिंह राशि वालों की खुल सकती है किस्मत

इस राशि वालों को इस महीने व्यापार के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. इसके अलावा इन्हें कई क्षेत्रों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. धन लाभ के अलावा इन्हें कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजक्ट मिल सकता है. सिंह राशि वालों के करियर में इस दौरान अचानक से उछाल आ सकता है. वहीं ससुराल पक्ष से भी इन्हें कोई भारी भरकम लाभ हो सकता है. जमीन से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा.

कन्या राशि वालों को मिलेंगे खास अवसर

राहु केतु के इस गोचर के दौरान कन्या राशि वालों को कई खास अवसर मिल सकते हैं. अक्टूबर का महीना राहु केतु के गोचर के कारण इस राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. निवेश में जहां बड़ा लाभ हो सकता है वहीं नए कामों की शुरुआत में भी सफलता मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी तो दिनचर्या में काफी सकारात्मक बदलाव आ सकता है.

इसे भी पढ़ें: October 2023 Festivals List: अक्टूबर में शारदीय नवरात्र और विजयादशमी का पर्व, देखें इस माह पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की सूची

मकर राशि वालों को मिल सकता है यह लाभ

इस राशि वालों को राहु के गोचर के कारण इस महीने नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं. इस दौरान राशि वालों की आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. कई अधूरे काम अचानक से बनने लगेंगे. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में कोई नई परियोजना शुरु कर सकते हैं. वहीं करियर में अधिकारियों के सहयोग से कोई बड़ा प्रोजक्टम मिल सकता है. वहीं नया वाहन या खुद का घर लेने के योग भी बन सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

12 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

36 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

56 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

59 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago