आस्था

तिरंगे के रंग में रंगे महाकाल, देखें स्वतंत्रता दिवस श्रृंगार का VIDEO

Independence Day 2026: आज देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की धूम है और हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. इस खास मौके पर भला बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन कैसे पीछे रह सकती है. आज सुबह-सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां देश की आजादी का जश्न सबसे पहले बाबा के दरबार में मनाया गया. प्रातः काल की बेला में होने वाली दुनिया भर में प्रसिद्ध भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार तिरंगे के रंगों में किया गया.

अद्भुत तरीके से हुआ बाबा का श्रृंगार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाकाल मंदिर में भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल को पवित्र जल से स्नान कराया गया. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से भोलेनाथ का महा पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ.

अभिषेक के बाद पुजारियों ने भांग और चंदन का इस्तेमाल कर भोलेनाथ का बेहद मनमोहक और अलौकिक श्रृंगार किया. तिरंगे के तीनों रंगों को दर्शाते हुए भोलेनाथ के मस्तक पर तिरंगे का तिलक लगाया गया, साथ ही गले में पड़ी रूद्राक्ष कि माला न इस पूरे श्रिंगार में चार चांद लगा दिए. इसके बाद पारंपरिक वस्त्र पहनाकर भगवान को भस्म अर्पित की गई.

ढोल-नगाड़ों से गूंज उठा प्रांगण

भस्म चढ़ाने की इस पवित्र प्रक्रिया के बाद मंदिर परिसर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस अद्भुत और अलौकिक आरती के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्त भावुक नजर आए. महाकाल के आंगन में स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व आस्था और राष्ट्रप्रेम का एक ऐसा अनूठा संगम लेकर आया जिसने हर भक्त का दिल जीत लिया.

ये भी पढे़ं- 15 अगस्त को 3 राशियों की लगेगी लॉटरी! गुरु-बुध की दुर्लभ युति, जानें आज का अपना भविष्यफल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

24 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

29 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

37 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago