Independence Day 2026 Bharat Express
9 Independence Day 2026: भारत आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने के साथ अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर देशभर में तिरंगा शान से लहरा रहा है और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जा रहा है. आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व की धूम नोएडा स्थित भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के परिसर में भी देखने को मिला, जहां विशेष स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया.
इस खास अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी का जश्न मनाया. समारोह में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. यह दिन न सिर्फ हमारे लिए गौरव का अवसर है, बल्कि उन अनगिनत वीरों के त्याग और संघर्ष को नमन करने का भी दिन है, जिनके बलिदान से भारत ने स्वतंत्रता हासिल की.
CMD उपेंद्र राय ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “भारत एक्सप्रेस के पूरे परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. बहुत दिनों बाद आप सभी से मुलाकात हुई. आप सबके बीच आकर बेहद खुशी हुई. देशभक्ति और उत्साह से भरे इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं.”
आज हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए 79 वर्ष हो गए हैं. आज रास्ते में आते हुए मैं सोच रहा था कि आज ऐसी कौन-सी मौलिक बात करनी चाहिए, जिस पर हम सब विचार कर सकें. हम गुलाम क्यों हुए और हम आजाद क्यों हुए?
CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा, “चेतना तो हमेशा से स्वतंत्र रही है. वह कभी गुलाम नहीं होती. लेकिन चेतना के साथ-साथ हमारा जो मन होता है, वह हमारी चेतना का सारथी बनकर उसे दिशा देता है और जीवन के रास्ते पर उसे नेविगेट करता है. और कई बार यही मन हमें गलत दिशा में ले जाता है. जब हम गलत दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो कहीं न कहीं हमारा गहरा नुकसान होता है. कई बार हमारे सामने पहले से ही षड्यंत्र की एक गहरी चादर बिछी होती है, जो हमारा इंतजार कर रही होती है. उसमें हमें लपेटकर एक किनारे कर दिया जाता है.”
CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा, “कल रात मैं एक मूवी देख रहा था. उसमें चंद्रशेखर जी प्रधानमंत्री थे, एस. वेंकटरमण जी गवर्नर थे और सी. रंगराजन उनके डिप्टी थे. हम जितना जानते हैं, जरूरी नहीं कि वही पूरी सच्चाई हो. अक्सर जो हमें बताया जाता है, वह पूरी सच्चाई नहीं होती. बुद्धिमान लोग कहते हैं कि जब आपको कोई बात बताई जाए, तो यह समझ लेना चाहिए कि किसी ने पहले ही आपको आंक लिया है कि आपको कितना बताया जाना चाहिए. वह आपको उतना ही बताता है, जितना वह चाहता है कि आप जानें. फिर उसी के हिसाब से वह आपकी प्रतिक्रिया भी ले लेता है.
ऐसे लोगों को मैं बहुत होशियार नहीं मानता, लेकिन जो लोग बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं, उन्हें मैं जरूर भोला मानता हूं. यह दुनिया सिर्फ होशियार लोगों ने नहीं बनाई है, यह दुनिया ईमानदार लोगों ने भी बनाई है. इसलिए मुझे लोगों की ईमानदारी पर भरोसा जरूर रहता है. और जैसे चेतना रथी है, तो मन उसका सारथी है. इसलिए मन के भटकाव की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है.”
स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी CMD उपेंद्र राय की अन्य खबरें
स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय का कड़ा संदेश: दिमाग को कचरा मत बनने दीजिए, नकारात्मकता से बचें
स्वतंत्रता दिवस पर इंसानियत का पाठ: CMD उपेंद्र राय ने बताया संवेदनशीलता का ‘100 नंबर का फॉर्मूला’
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…