आस्था

Vaikuntha Ekadashi 2023: साल की शुरुआत में इस दिन है वैकुंठ एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और धार्मिक महत्व

Vaikuntha Ekadashi 2023: हिंदू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. एक महीने में दो एकादशी पड़ती हैं. ऐसे में अगली पड़ने वाली एकादशी बेहद ही खास रहने वाली है. 2023 में 2 जनवरी को मनाई जाने वाली वैकुंठ एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrada Ekadashi) भी कहा जाता है. इस एकादशी के दिन मनोकामना पूर्ति हेतु व्रत रखा जाता है.

यह दिन भी भगवान विष्णु को समर्पित है. पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से संतान की रक्षा होती है. मान्यता है कि संतान की कामना के लिए इस दिन व्रत रखना चाहिए. इस दिन व्रत रखते से संतान की प्राप्ति होती है. 2 जनवरी 2023 को बेहद ही शुभ योग भी बन रहे हैं. अगर देखा जाए तो इस दिन 3 शुभ योग भी बन रहे हैं. इसलिए इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है. आइए देखते हैं इस दिन का शुभ समय.

इस दिन की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी तिथि की शुरुआत 1 जनवरी को शाम में 7 बजकर 10 मिनट पर हो जाएगी. जोकि अगले दिन 2 जनवरी को शाम 8 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए पुत्रदा एकादशी 2 जनवरी को मनाई जाएगी. पुत्रदा एकादशी के व्रत का पारण 3 जनवरी की सुबह ही किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Shadi Vivah Muhurt 2023: शादी के लिए नए साल में बन रहे हैं इतने शुभ मुहूर्त, जानें महीने के अनुसार तारीख

ये शुभ योग भी बन रहे हैं

वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन ( Putrada Ekadashi) भरणी और कृत्तिका नक्षत्र होने से चर और सुस्थिर नाम के शुभ योग भी बन रहे हैं. इन दो योगों के अलावा इस दिन साध्य नाम का एक तीसरा शुभ योग भी बन रहा है. माना जाता है कि इन योगों दौरान में पूजा-पाठ करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है.

इस दिन की पूजा विधि ( Putrada Ekadashi Puja Vidhi)

इस दिन सुबह जल्दी उठते हुए स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें. अब धूप दीप जलाते हुए भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं. पीले फूल और भोग में पीली मिठाई अर्पित करें. शुद्ध जल से अभिषेक करने के बाद आरती करें और अपनी मनोकामना कहें.

Rohit Rai

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

14 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

33 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

59 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

59 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago