आस्था

वेलेंटाइन वीक में इन 7 राशियों का प्यार चढ़ेगा परवान, इन्हें रहना होगा खास सतर्क

Valentine Week Love Rashifal 2024: वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी कल से होने वाली है. जिसके पहले दिन रोज-डे मनाया जाता है. इसके बाद प्रपोज-डे, चॉक्लेट डे, टैडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किश डे मनाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वेलेंटाइन वीक मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए खास है. ऐसे में जानिए वेलेंटाइन वीक किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष

मेष राशि के लोगों को गलतफहमी के कारण रिश्ते में तनाव देखने को मिल सकता है. वेलेंटाइन वीक की शुरुआत में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस होगी. रिश्ते में तनाव की स्थिति बनेगी. सप्ताह के अंत में लव पार्टनर से नजदीकी बढ़ेगी.

वृष

वेलेंटाइन वीक वृष राशि के लिए कुल मिलाकर ठीक रहेगा. लव पार्टनर से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा. नए सिरे से लव लाइफ में खुशहाली आएगी. सप्ताह के बीच में किसी किसी वहम के चलते रिश्ते में दूरी बनने की संभावना है. ऐसे में सावधान रहें.

मिथुन

लव लाइफ में मधुरता देखने को मिलेगी. लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. कुंवारों को नया साथी मिल सकता है. प्रेमी से अपने मन की बात कह पाएंगे. साथी का सहयोग मिलेगा.

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए वेलेंटाइ वीक अच्छा रहने वाला है. प्रेमी के साथ खुशनुमा और यादगार पल बिताएंगे. लव पार्टनर की तलाश करने वालों के लिए यह वेलेंटाइन वीक शुभ रहेगा. पार्टनर से मन की बात कह पाएंगे.

सिंह

सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए यह वेलेंटाइन वीक कुछ खास नहीं कहा जा सकता है. जो लोग पहले से लव लाइफ में हैं उसके लिए इस बार का वेलेंटाइन वीक खास नहीं रहेगा. ऐसा प्रेमी के साथ अनबन की वजह से हो सकता है. हालांकि, लव पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो सप्ताह के अंत में प्यार परवान चढ़ेगा.

कन्या

वेलेंटाइन वीक कन्या राशि वालों के लिए अच्छा है. कुंवारे लोगों के जीवन में प्यार की बहार आएगी. अकेलापन दूर होगा. लव लाइफ शानदार रहेगी. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे. लव लाइफ को लेकर कुछ हद तक परिवार वालों का भी साथ मिल सकता है. लव पार्टनर से प्यार भरा गिफ्ट मिलेगा.

तुला

तुला राशि के लिए वेलेंटाइन वीक बेहद शुभ है. रिश्ते में आपसी प्यार बढ़ेगा. साथ ही लव लाइफ में एक दूसरे के और भी करीब आएंगे. कोई भी नया फैसला लेने में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि इससे लव लाइफ पर नकारात्मक असर होगा.

वृश्चिक

लव लाइफ को लेकर वेलेंटाइन वीक अच्छा रहेगा. लव पार्टनर के साथ रहीं घूमने जा सकते हैं. कुंवारे लोग साथी को प्रपोज कर सकते हैं. जो लोग पहले से लव लाइफ में हैं, उन्हें इस दौरान बातचीत में खास सावधान रहना होगा, नहीं तो मामला गड़बड़ हो सकता है.

धनु

लव पार्टनर से प्यार भरी बातें करेंगे. लव पार्टनर की तलाश करने वालों के लिए वेलेंटाइन बेहद शुभ है. इस दौरान मनचाहे साथी को प्रपोज कर सकते हैं. वहीं, जो लोग पहले से लव लाइफ में हैं, उन्हें किसी साथी की वजह से परेशानी हो सकती है. गलतफहमी की वजह से रिश्ते में खटास आएगी.

मकर

लव लाइफ को लेकर वेलेंटाइन वीक मकर राशि के लिए खास है. लव लाइफ में सुख का अनुभव करेंगे. प्रेमी से अपनी बातों को साझा करने में कामयाब होंगे. रिश्ते में मजबूती आएगी. कुंवारे लोगों को नया लव पार्टनर मिल सकता है.

कुंभ

कुंभ राशि वाले वेलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. लव पार्टनर को अपने परिवार के सदस्य से मिलवा सकते हैं. लव लाइफ में किसी व्यक्ति की दखलअंदाजी से पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है. वेलेंटाइन वीक के आखिरी में एक दूसरे के बेहद करीब आएंगे.

मीन

मीन राशि से संबंध रखने वालों के लिए वेलेंटाइन वीक बेहद खास और फायदेमंद है. ऐसे लोग जो लव लाइफ में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ खुशनुमा और आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर की बातों को किसी दूसरे से शेयर न करें. अगर रिश्ते में किसी प्रकार की गलतफहमी है तो वह दूर होगा. प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं.

Dipesh Thakur

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

26 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

46 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

50 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

58 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago