देश

‘एक रोटी से पेट नहीं भरता…’ मांझी ने दिखाए तेवर, बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीति गरमाई

Bihar Politics Jitan Ram Manjhi: बिहार में डेढ़ साल के बाद एक बार फिर एनडीए की सरकार सत्ता में आ चुकी है. सीएम नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी शपथ ले चुके हैं. सीएम नीतीश कुमार ने अपने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है. इस बीच जीतनराम मांझी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. वजह उनके बेटे संतोष सुमन को भारी भरकम विभाग नहीं मिलना है. जानकारी के अनुसार संतोष सुमन को अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है. ऐसे में जीतनराम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता कम से कम 2 रोटी दीजिए.

कम से कम 2 रोटी दीजिए- जीतनराम

हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता है. कम से कम 2 रोटी तो दीजिए. गरीबों के लिए काम करना है तो हमें अच्छा विभाग चाहिए. उन्होंने कहा कि हमनें इसके लिए अपने नेता से कहा है. बता दें कि इससे पहले भी संतोष सुमन के पास एससी-एसटी कल्याण विभाग की जिम्मेदारी थी. इतना ही नहीं जीतनराम मांझी जब स्वयं मंत्री थे तब भी उनके पास यही विभाग था.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में UCC विधेयक आज विधानसभा में पेश होगा, सीएम धामी की विपक्ष से अपील- पास कराने में सहयोग करे

मांझी के बयान के बाद सियासत गरमाई

जीतनराम मांझी ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं जब मंत्री था तब भी यही विभाग मिला अब मेरे बेटे को यही विभाग मिला है. उन्होंने कहा कि पथ निर्माण और भवन निर्माण विभाग जैसे विभागों का काम हमें नहीं मिल सकता है क्या? जीतनराम मांझी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. हालांकि कई बार ऐसी खबरें आई हैं कि जीतनराम आरजेडी से संपर्क में है हालांकि मंत्री संतोष सुमन ने इस खबरों को खारिज कर दिया.

बता दें कि 28 जनवरी को बिहार में सियासी उलटफेर हुआ था. जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन को अलविदा कहकर एनडीए में वापसी की थी. उन्होंने 28 जनवरी को 8 मंत्रियों के साथ राजभवन में शपथ ली थी.

यह भी पढ़ेंः ‘जनता आपको मां मानती हैं…’ सोनिया गांधी से मिलकर बोले रेवंत रेड्डी- तेलंगाना से लड़े अगला चुनाव

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

32 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

50 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago