क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
लाल सलाम का ट्रेलर रिलीज
Laal Salaam Trailer: ऐश्वर्या रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म लाल सलाम का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस की बीच काफी क्रेज बना हुआ है. ऐसे में मेकर्स ने बीते दिन थलाइवा रजनीकांत के फैंस को सरप्राइज दिया और ‘लाल सलाम’ के ट्रेलर को रिलीज किया. फिल्म में विक्रांत और विष्णु विशाल ने लीड रोल प्ले किया है वहीं सुपरस्टार रजनीकांत एक एक्स्टेंडेड कैमियों में दिखाई देंगे. लाल सलाम एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मानी जा रही है, जिसका निर्देशन सुपरस्टर की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है.
एश्वर्या रजनिकांत और ‘लाल सलाम’ की टीम ने बीते दिन यानी 5 फरवरी को फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) का ट्रेलर रिलीज किया. ट्रेलर में विष्णु विशाल और विक्रांत का दमदार अंदाज देखने को मिला है. इसके अलावा रजनीकांत की झलक देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक्टर फिल्म में एक मुस्लिम मैन मोईनुद्दीन भाई का किरदार में नजर आ रहे हैं. रजनीकांत का ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा हो पर ये काफी धमाकेदार है. एक्टर जमकर एक्शन करते नजर आ रहे हैं. हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने फैंस को क्रेजी कर दिया है.
जब से लाल सलाम का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज हुआ है तब से फैंस की तरफ से इस फिल्म को पॉजीटीव रिस्पॉन्स मिल रहा है. रजनीकात के सभी फैंस को पूरा यकीन है कि लाल सलाम सुपरस्टार के लिए एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म है.
रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म लाल सलार 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. लाल सलाम (Lal Salaam) की डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत है. इस मूवी से पूरे 9 साल बाद वापसी कर रही हैं. बता दें, ऐश्वर्या रजनीकांत तमिल फिल्मों ‘3’ और ‘वै राजा वै’ के निर्देशन के लिए मशहूर हैं. ऐश्वर्या रजनीकांत की तीसरी निर्देशित फिल्म ‘लाल सलाम’ लेकर आ रही हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…