आस्था

Kaal Sarp Dosh: कहीं आपकी कुंडली में कालसर्प दोष तो नहीं, होता है यह नुकसान, ऐसे करें निवारण

Kaal Sarp Dosh: व्यक्ति की कुंडली में कई तरह के योग रहते हैं, जिसके आधार पर माना जाता है कि उसे अपनी जिंदगी में सुख-सुविधाएं या परेशानियां उठानी पड़ती है. वहीं कुंडली में किसी ना किसी तरह का दोष होने पर उसके दुष्परिणामों को भुगतना पड़ता है.

ज्योतिष के अनुसार ग्रह दशाओं के कारण बनने वाले किसी भी तरह के खराब योग को जानकर उनका उपाय किया जा सकता है. इसी तरह का एक योग है कालसर्प योग (Kaal Sarp Dosh). जो जीवन में इतनी परेशानियां ले आता है कि व्यक्ति का जीवन नरक के समान हो जाता है.

लक्षण से पहचानें कालसर्प दोष को (Kaal Sarp Dosh)

कालसर्प दोष व्यक्ति को शारीरिक और आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचाता है. इस दोष की वजह से कुछ लोगों को संतान से जुड़े कष्ट उठाने पड़ते हैं. किसी की संतान उसकी बात नहीं मानती तो कोई संतानहीन रहता ही रह जाता है.

कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से पीड़ित लोगों में देखा जाता है कि इनकी नौकरी भी बार-बार छूटती या बदलती रहती है. इसके अलावा कई बार कर्ज भी लेना पड़ जाता है. वहीं इनकी आमदनी के सारे जरिए भी बंद हो जाते हैं. (Kaal Sarp Dosh)

इसे भी पढ़ें: Bajrang Baan: बजरंग बाण का पाठ होता है चमत्कारिक, इस विधि से करें कार्य सिद्ध

इन उपायों से मिलेगी राहत (Kaal Sarp Dosh)

सबसे पहले किसी योग्य ज्योतिष से अपनी कुंडली का विश्लेषण करवा लें. अगर आपकी कुंडली में कालसर्प (Kaal Sarp Dosh) दोष है तो कुछ उपाय द्वारा राहत मिल सकती है. ऐसे दोष वाले घर में पति-पत्नी के बीच के बीच अगर तनाव की स्थिति रहती है तो आप भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित कर सकते हैं. माना जाता है कि इस दोष के होने पर शिव जी की पूजा विशेष तौर पर फलदायी है.

कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh से पीड़ित लोगों को प्रतिदिन शिव जी के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढाना चाहिए. वहीं सोमवार के दिन दूध, गंगाजल, शहद, दही मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है. इसके अलावा मां दुर्गा की पूजा से भी इस दोष में राहत मिलती है. दुर्गासप्तशती के पाठ के अलावा प्रतिदिन दुर्गा जी की आरती करने से भी लाभ मिलता है.

Rohit Rai

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago