आस्था

Vastu Tips: अगर घर की इस दिशा में रखा है भारी सामान तो होगा नुकसान,  दिशा के अनुसार जानें वास्तु के नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अपना एक अलग महत्व है. सभी दिशाओं के अनुसार कुछ नियम बनाए गए हैं. किस दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए, इसे लेकर विस्तार से बताया गया है. आजकल घर के आकार को देखते हुए शायद ही कोई कोना ऐसा हो, जहां किसी न किसी तरह का कोई सामान न रखा जाता हो. लेकिन वास्तु की मानें तो दिशा के अनुसार घर का एक कोना ऐसा है, जिसे खाली रखना ठीक नहीं माना जाता. अगर इस दिशा में कोई सामान रखा है तो उसके विपरीत फल मिल सकते हैं. इसके अलावा किसी दिशा में कौन सा सामान रखना चाहिए इसे भी बताया गया है.

घर का यह कोना रखें खाली

सूर्य की रोशनी सबसे पहले घर के पूर्व दिशा में पड़ती है. अगर इस दिशा में कोई सामान रखा गया है तो सुबह सबसे पहले घर में सूर्य की पड़ने वाली किरण में यह रुकावट डाल सकता है. इसलिए इस दिशा को हमेशा खाली रहना चाहिए. मान्यता है कि इस दिशा में शाम के वक्त दीपक जलाना शुभ रहता है. पूर्व दिशा सूर्य देव के अलावा स्वर्ग के देवता  इंद्र देव की जगह भी मानी जाती है.

पूजा पाठ के लिए भी पूर्व और उत्तर का कोना उत्तम माना जाता है. इसलिए इस दिशा में  भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित की जा सकती है. इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: Footwear Vastu Tips: जूते-चप्पल से कैसे बनता बिगड़ता है Luck, इस तरह के footwear से करें तौबा

सामान रखने के लिए यह दिशा है उत्तम

अगर आपके पास भारी भरकम सामान है तो इसे घर की दक्षिण दिशा में रखें. सामान रखने के लिए यह दिशा उपयुक्त मानी जाती है. इस दिशा को मंगल ग्रह और  यम की दिशा मानी जाती है. लेकिन एक और बात है जिसका ख्याल रखना जरूरी है. वह यह है कि इस दिशा में शौचालय का निर्माण नहीं करना चाहिए. ऐसा करना सही नहीं माना जाता. इसके अशुभ परिणाम मिलते हैं.

रसोईघर बनाएं इस दिशा में

अगर आप नए घर का निर्माण करवाने जा रहे हैं तो रसोई बनवाते समय इसकी दिशा का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि भोजन से घर के लोगों का सेहत भी जुड़ा होता है. रसोईघर के लिए पश्चिम दिशा को उपयुक्त माना जाता है. इस दिशा में किचन होने से वित्तिय स्थिति ठीक रहती है. परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य भी बना रहता है, जिस कारण घर का माहौल सकारात्मक रहता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

10 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

26 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

28 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

29 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

32 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

44 minutes ago