होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली कार हादसे में नया खुलासा (फोटो ट्विटर)
Delhi Sultanpuri Accident: राजधानी दिल्ली में लड़की को घसीटे जाने वाली खौफनाक घटना के मामले की अब परते धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गई हैं. दरअसल जिस कार में वो पांचों लड़के घूम रहे थे वो कार उन्होंने किराए पर ली हुई थी. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इस बात को कबूल लिया है कि उन्होंने अपने जिस दोस्त के साथ शराब पी उससे ही ये कार किराए पर ली थी. वहीं इस मामले पर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. इसमें लिखा है कि टक्कर के बाद जब युवती गिर गई तो वह घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे.
पुलिस एफआईआर के मुताबिक, कार को अलग-अलग लोगों से दो बार किराए पर लिया गया. कार के मालिक का नाम लोकेश है और उसने आशुतोष को गाड़ी किराए पर दी थी. फिर आशुतोष ने अपने दोस्तों अमित खन्ना और दीपक खन्ना को कार किराए पर दी. वहीं जानकारी के मुताबिक जब ये हादसा हुआ तो दोनों कार में ही मौजूद थे. इनके साथ कार में राशन की दुकान चलाने वाला स्थानीय नेता मनोज मित्तल, स्पैनिश कल्चर सेंटर में काम करने वाला कृष्ण और हेयर ड्रेसर मिथुन भी था.
ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी, महिला अधिकारी को सौंपी कमान
वहीं इस खौफनाक घटना के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है. सोमवार को गृह मंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी शलिनी सिंह को जल्द रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई करने पर जोर दिया.
बीते दिन सोमवार को स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि सभी आरोपियों को 3 दिन की रिमांड में लिया गया है. पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल करेगी. सभी सबूतों को इकट्ठा करके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. वहीं लड़की की आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी. जिसको लेकर भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. पुलिस ने ये भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक और लीगल टीम की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…