आस्था

Vat Savitri 2024: कल रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Vat Savitri 2024: सनातन धर्म में कई ऐसे व्रत हैं जिसे महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं. ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन पड़ने वाला वट सावित्री व्रत सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अहम माना जाता है. इस साल वट सावित्री व्रत 06 जून रखा जाएगा. इस दिन बरगद पेड़ की पूजा का विधान है. इस साल वट सावित्री व्रत के दिन शनि जयंती का भी खास संयोग बन रहा है. इसलिए इस साल का वट सावित्री व्रत खास माना जा रहा है. ऐस में आइए जानते हैं कि महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत कैसे रखें, शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा की विधि क्या है?

वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त

वत सावित्री व्रत इस साल 6 जून को रखा जाएगा. पंचांग के मुताबिक, अमावस्या तिथि की शुरुआत 5 जून को सुबह 7 बजकर 54 मिनट से होगी. जबकि इस तिथि की समाप्ति 06 जून को शाम 6 बजकर 07 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यतानुसार, इस साल वट सावित्री व्रत गुरुवार, 06 जून को ही रखना उचित होगा.

वट सावित्री पूजा विधि

महिलाएं, वट सावित्री व्रत के दिन सवेरे उठें. इसके बाद स्नान करके साफ वस्त्र पहनें. ध्यान रहे कि इस दिन काले रंग का वस्त्र पहनना अशुभ माना गया है. ऐसे में पूजन के दौरान ऐसा ना करें. इसके बाद बांस की एक टोकरी में पूजन की सामग्री को रख लें और पहले घर में ही पूजा करें.

पूजन के दौरान भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल और लाल फूल मिलाकर चढ़ाएं. इतना करने के बाद घर के नजदीक किसी बरगद के पास जाएं. वहां जाकर बरगद की जड़ मे जल अर्पित करें. इतना करने के बाद देवी सावित्री को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. फिर, फल और फूल अर्पित करें. इसके बाद बरगद के पेड़ को पंखे से कुछ देर हवा करें. इसके बाद वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए पूजन का समापन करें.

यह भी पढ़ें: कुंडली में हैं शनि के ये 3 शुभ योग, तो समझिए कभी खाली नहीं होगा धन का भंडार!

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago