देश

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस की करारी हार, जीतू पटवारी ने ली जिम्मेदारी

Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप कर ली है. राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. प्रदेश की सभी सीट पर कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि जो जनादेश मिला है, मैं उसे सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं. इसकी जिम्मेदारी लेता हूं. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर चुनाव में धनबल का प्रयोग करने का आरोप लगाया.

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी अब आत्ममंथन और बदलाव के लिए तैयार है. पार्टी में नई सोच, विचार और व्यवहार का समावेश किया जाएगा. अब वक्त है कि सरकार पीएम मोदी की गारंटियों को पूरा करे और इस दौरान कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चुनाव नहीं जीत पाए. वो राजगढ़ से मैदान में थे.

इंदौर में नोटा को दो लाख से ज्यादा वोट मिलने पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या की पराकाष्ठा है. इंदौर के दो लाख से ज्यादा लोगों ने नोटा में वोट डालकर भाजपा को एक तमाचा मारा है. विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हम अपना संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. प्रदेश में हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और बेहतर परिणाम के लिए हर संभव प्रयास किए.

मध्य प्रदेश में 2019 में भाजपा ने कुल 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी. 2019 में कांग्रेस अपना गढ़ छिंदवाड़ा बचाने में कामयाब रही थी. लेकिन इस बार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ नहीं जीत पाए. कमल नाथ, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ भोपाल में पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Varanasi Election Result 2024: बनारस में पीएम मोदी लगातार तीसरी बार जीते, INDI Alliance के अजय राय हारे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

8 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

9 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

10 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

10 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

11 hours ago