फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव-2024 में भी भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर ली है और देश में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. हालांकि 2014 और 2019 की अपेक्षा इस बार भाजपा बहुमत हासिल करने में पीछे रह गई है तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी उसे कई वीआईपी सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है और सपा व कांग्रेस ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन कर जीत हासिल की है.
हालांकि इस बार भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था और 300 के अंदर ही सिमट गया. इंडिया गठबंधन ने उसे कांटे की टक्कर दी. यूपी में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां पर जहां 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 सीटों पर जीत हासिल की थी तो वहीं इस बार 36 सीटों से ही संतोष करना पड़ा.
इस हिसाब से देखा जाए तो जो सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, वह उसके मन मुताबिक नहीं हैं. यूपी में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. तो वहीं सबसे अधिक चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस चुनाव में भाजपा ने अयोध्या राम मंदिर को बड़ा मुद्दा बनाया था और बीजेपी को अयोध्या में ही जनता का आशीर्वाद नहीं मिला. यहां पर बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से करारी हार मिली है. उन्होंने लल्लू सिंह को 54567 वोट से हरा दिया है. हालांकि वाराणसी में भोले बाबा का आशीर्वाद भाजपा को मिला लेकिन अगर सभी (12) ज्योतिर्लिंग वाली सीटों की बात की जाए तो आइए देखते हैं यहां पर बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहा?
पाटन (गुजरात) में स्थित सोमनाथ में बीजेपी को जीत मिली है तो वहीं आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन मछलीपटनम (आंध्र) में NDA (जनसेना) ने जीत हासिल की है. मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर उज्जैन और ओंकारेश्वर खंडवा में भाजपा की जीत हुई है. केदारेश्वर (केदारनाथ) गढ़वाल (उत्तराखंड), भीमाशंकर पुणे (महाराष्ट्र), विश्वेश्वर (विश्वनाथ) वाराणसी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने फतह हासिल की है. त्र्यंबकेश्वर नाशिक (महाराष्ट्र) में शिवसेना उद्धव गुट तो वहीं वैद्यनाथ गोड्डा (झारखंड), नागेश्वर जामनगर (गुजरात) में भाजपा और घुष्मेश्वर (घृष्णेश्वर) औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में एनडीए ने जीत हासिल की है.
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…