आस्था

Vrat Tyohar In December 2023: दिसंबर माह में गीता जयंती और वैकुण्ठ एकादशी जैसे व्रत-त्योहार, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की तिथि

Vrat Tyohar In December 2023: साल 2023 के का अंतिम महीने दिसंबर में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि से दिसंबर का महीना शुरू हो रहा है. धनु सक्रांति, गीता जयंती और वैकुण्ठ एकादशी जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार इस माह में पड़ रहे हैं. दिसंबर माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार बेहद ही खास हैं. साल का आखिरी महीना होने के कारण भी यह माह खास है. आइए नजर डालते हैं इस माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार के बारे में.

कालाष्टमी, कालभैरव जयंती – 05 दिसंबर, मंगलवार

महीने की शुरुआत में कालभैरव अष्टमी का व्रत पड़ रहा है. भगवान शिव का रूद्र अवतार माने जाने वाले काल भैरव की पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है.

उत्पन्ना एकादशी, 08 दिसंबर, शुक्रवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष),10 दिसंबर रविवार
11 दिसंबर सोमवार मासिक शिवरात्रि

भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत, 12 दिसंबर, मंगलवार

धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी, 16 दिसंबर, शनिवार

विवाह पंचमी, 17 दिसंबर, रविवार

दुर्गाष्टमी व्रत, 20 दिसंबर, बुधवार

गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी, 22 दिसंबर, शुक्रवार

मोक्षदा एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना और व्रत करने का विधान है. इस दिन व्रत करने से वाजपेय यज्ञ के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान कृष्ण ने महाभारत में अर्जुन को गीता का ज्ञान भी दिया था इसलिए एकादशी के दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है.

वैकुण्ठ एकादशी- 23 दिसंबर, शनिवार

अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल), 24 दिसंबर, रविवार

क्रिसमस, रोहिणी व्रत, 25 दिसंबर, सोमवार

मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती- 26 दिसंबर,मंगलवार

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. पूर्णिमा तिथि के दिन को लेकर मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान करने और भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और तमाम तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु की पूरे विधि विधान से पूजा करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips 2023: इन उपायों से बच्चों का पढ़ाई में लगेगा मन, नए साल से पहले कर लें यह काम

संकष्टी गणेश चतुर्थी, 30 दिसंबर, शनिवार

चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने का विधान है.

Rohit Rai

Recent Posts

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

8 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

9 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

19 minutes ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

33 minutes ago

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

48 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

48 minutes ago