जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Earthquake Tremors: देश के कई हिस्सों में आज (26 नवंबर) को सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र असम के दरंग में जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था. सुबह आए इस भूकंप के झटके असम के अलावा हरियाणा के सोनीपत तक महसूस किए गए. हालांकि रविवार को आए इस भूकंप के झटके में किसी भी तरह की कोई हानि नहीं हुई है.
नेपाल में 3 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी. जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई थी. इसके साथ ही हजारों लोग घायल हो गए थे, साथ ही हजारों लोगों के घर ढह गए थे. नेपाल में आए इस भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए थे.
गौरतलब है कि 21 नवंबर को अफगानिस्तान के काबुल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. मंगलवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र 73 किलोमीटर जमीन के नीचे बताया गया था.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Accident: मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में लग सकता है लंबा वक्त, बारिश और बर्फबारी का बढ़ा खतरा
बता दें इससे पहले हाल ही में भूकंप के तेज झटके आए थे. जिसकी तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल पर मापी गई थी. इस भूकंप की घटना में करीब ढाई हजार लोग मारे गए थे. ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर में आया था. जिसमें 9 हजार लोग घायल हो गए थे और तमाम इमारतें भी गिर गई थीं.
आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…