आस्था

वृश्चिक संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, खुल जाएंगे बंद किस्मत के द्वार

Vrischika Sankranti 2024 Date Shubh Muhurat Daan: वृश्चिक संक्रांति पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं. इस दिन सूर्य को जल अर्पित करना और दान करना विशेष लाभकारी माना गया है. इसके अलावा इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद पितरों के निमित्त तर्पण करने से भी विशेष लाभ होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल वृश्चिक संक्रांति 16 नवंबर (शनिवार) को है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि वृश्चिक संक्रांति के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है.

वृश्चिक संक्रांति 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल वृश्चिक संक्रांति 16 नवंबर (शनिवार) को है. वृश्चिक संक्रांति का पुण्य काल सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक हैं. वहीं, महा पुण्य काल का समय सुबह 6 बजकर 47 मिनट से लेकर 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. ऐसे में वृश्चिक संक्रांति के दिन पुण्य काल और महा पुण्य काल के दौरान स्नान और दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है.

वृश्चिक संक्रांति 2024 पूजा-विधि

वृश्चिक संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है. ऐसे में इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान इत्यादि दैनिक कर्म से निवृत हो जाएं. इसके बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल चंदन और रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. इस दिन जल में सिंदूर और हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करने से खास लाभ होता है. सूर्य देव को अर्पित करते वक्त ओम् सूर्याय नमः इस मंत्र को बोलना चाहिए. कहा जाता है कि संक्रांति काल में भगवान सूर्य की पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

वृश्चिक संक्रांति 2024 दान

वृश्चिक संक्रांति के दिन जरूरतमंदों के बीच भोजन, वस्त्र और अनाज इत्यादि का दान करना शुभ माना गया है. इसके अलावा इस दिन गाय का दान करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है.

यह भी पढ़ें: सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से इस 1 राशि पर टूटेगा दुखों का पहाड़! जानें किसके लिए शुभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

1 hour ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago