खेल

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने की दमदार कप्तानी- रिकी पोंटिंग

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के दो बार के वनडे विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग ने रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी की सराहना की है.

लो स्कोरिंग मैच में भारत की जीत

रविवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन ही बना पाई. जवाब में भारत ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान को 20 ओवर में 113-7 पर रोक दिया, जिससे टूर्नामेंट में उसकी दूसरी जीत दर्ज हुई. जसप्रीत बुमराह ने 15 डॉट बॉल सहित 3-14 के अपने स्पेल के जरिए भारत की जीत के हीरो रहे.

बुमराह और हार्दिक ने बरपाया कहर

बुमराह को हार्दिक पांड्या का भी सहयोग मिला, जिन्होंने अपने पहले दो ओवर में 18 रन देने के बाद दो ओवर में मात्र 6 रन देकर 2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेकर भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने में मदद की.

रोहित बहुत अनुभवी कप्तान- पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने कहा, “रोहित शर्मा बहुत अनुभवी कप्तान हैं, है न? और मैं जब उनसे मिला तो मैंने कहा पाकिस्तान के खिलाफ आपकी कप्तानी बेहतरीन थी. मुझे नहीं लगता कि वह इससे ज़्यादा कुछ कर सकते थे. आप उनकी टीम में मौजूद कई गेंदबाजों के बारे में सोचें. उनके पास वास्तव में ऐसे गेंदबाज हैं जो सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि आईपीएल में भी हैं, इसलिए वह उन्हें समझते हैं, जानते हैं कि उन्हें कब इस्तेमाल करना है. गेंदबाजों ने भी आगे बढ़कर उस पर अमल किया और इस दौरान हार्दिक भी शानदार रहे.”

रिकी पोंटिंग ने पंड्या की भी कि तारिफ

पोंटिंग ने हार्दिक की ऑलराउंड प्रतिभा की भी सराहना की और साथ ही किफायती गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल की भी तारीफ की. 2007 टी20 विश्व कप विजेता भारत अब ग्रुप ए अंक तालिका में शीर्ष पर है और अब उसका अगला मुकाबला बुधवार को न्यूयॉर्क में सह-मेजबान यूएसए से होगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद बोले बुमराह, मुश्किल समय में गेंदबाजों ने…

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago