आस्था

करवा चौथ के बाद शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, ये तीन राशि वाले रहें सावधान!

Weekly Horoscope 21 to 27 October 2024: महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आज (20 अक्टूबर) करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. करवा चौथ के अगले दिन से अक्टूबर का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. ये सप्ताह 21 से 27 अक्टूबर तक चलेगा. इस बीच कुछ ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि ग्रहों के शुभ प्रभाव से अक्टूबर का नया सप्ताह पांच राशियों के लिए अत्यंत मंगलकारी साबित होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ के बाद शुरू होने वाला अक्टूबर का नया सप्ताह किन राशियों के लिए लकी साबित होगा.

मेष राशि

अक्टूबर का नया सप्ताह मेष राशि के लिए लकी है. ग्रहों के शुभ प्रभाव से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. करियर में जबरदस्त लाभ होगा. संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. कारोबार में धन लाभ की स्थिति बनेगी. पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी. परिवार खुशहाल रहेगा. पिता से विशेष आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है.

कर्क राशि

अक्टूबर का नया सप्ताह कर्क राशि के लिए विशेष शुभ फलदायी माना जा रहा है. करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा. परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का निराकरण होगा. इस सप्ताह धन लाभ के कई योग बनेंगे. व्यापार करने वालों को आर्थिक स्थिति में गजब का परिवर्तन देखने को मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन लाभ होगा. इस सप्ताह नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

यह भी पढें: तुला राशि में उदित होंगे बुध देव, 3 दिन बाद आएंगे इन 6 राशियों के अच्छे दिन

कन्या राशि

ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से इस सप्ताह धन लाभ के कई योग बनेंगे. रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. अचानक धन लाभ हो सकता है. करियर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी. इस सप्ताह सूर्य को अर्घ्य देना अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी करने वालों को कोई गुड न्यूज मिलेगा.

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा. कारोबार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे. कारोबार मे आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. इस सप्ताह हरी वस्तुओं का दान करना अच्छा रहेगा.

मकर राशि

इस सप्ताह मकर राशि को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ वेतनवृद्धि का लाभ भी मिल सकता है. व्यापार करने वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. साझेदारी वाले व्यापार से जमकर धन लाभ होगा. शनिवार को तिल का दान करना और पीपल नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना शुभ होगा.

ये 3 राशि वाले रहें सावधान

अक्टूबर का नया सप्ताह वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. ऐसे में इन राशियों के जुड़े लोगों को इस सप्ताह बेहद सावधानी बरतनी होगी. दरअसल इन राशियों को करियर, धन और सेहत के मोर्चे पर नुकसान हो सकता है.

यह भी पढें: दिवाली के बाद का समय इन 4 राशियों के लिए वरदान! शनि देव मार्गी होकर बदलेंगे तकदीर

Dipesh Thakur

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

40 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

51 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

54 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

1 hour ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

1 hour ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago