देश

Punjab by-election: 4 सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ‘AAP’ ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

Punjab by-election: पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल (एससी) सीट से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों और बरनाला सीट से हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रत्याशियों की लिस्ट डाली गई है. प्रत्याशी घोषित होने के बाद ‘आप’ का चुनाव प्रचार और अधिक सक्रिय हो जाएगा.  गिद्दड़बाहा सीट से पार्टी ने हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों को मैदान में उतारा है. ढिल्लों ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर आप का दामन थामा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढिल्लों को पार्टी में शामिल कराया था.

13 नवंबर को होने हैं उपचुनाव

बरनाला सीट से उम्मीदवार हरिंदर सिंह ढलिवाल संगरूर के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के विश्वासपात्र हैं. वहीं, बाबा नानक सीट से उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा पार्टी के निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी हैं. उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को घोषणा की कि चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे. पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.

डेरा बाबा नानक में 1,93,268 मतदाता हैं और 241 मतदान केंद्र हैं. चब्बेवाल में मतदाताओं की संख्या 1,59,254 है और 205 मतदान केंद्र हैं. गिद्दड़बाहा में मतदाताओं की कुल संख्या 1,66,489 है और 173 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. बरनाला विधानसभा सीट पर 1,77,305 मतदाता हैं और 212 मतदान केंद्र हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

7 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

24 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

40 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago