पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे. (फाइल फोटो)
यूपीए-2 (UPA-2) के शासन काल में गृह मंत्री रहे कांग्रेस (Congress) नेता सुशील कुुमार शिंदे ने अपने भगवा आतंकवाद (Saffron Terrorism) वाले बयान पर गलती मानी हैं. उन्होंने कहा कि वे इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे. उस समय के बयान में जो आया बोल दिया. पर मुझे खुद नहीं पता मैंने आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल क्यों किया. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने भी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था.
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक पॉडकास्ट (Podcast) में भाग लिया था. इस पॉडकास्ट में सुशील कुमार शिंदे ने भगवा आतंकवाद वाले बयान पर बात की. जब उनसे भगवा आतंकवाद शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “उस समय रिकॉर्ड पर जो आया था, उन्होंने वही कहा था. ये उनकी पार्टी ने उन्हें बताया था कि भगवा आतंकवाद हो रहा.”
उन्होंने आगे कहा, “उस समय पूछा गया था तो बोल दिया था भगवा आतंकवाद. बस इतना ही है. मैंने अपने बयान में आतंकवाद शब्द लगाया, लेकिन मुझे खुद नहीं पता क्यों आतंकवाद शब्द लगाया. लगाना नहीं चाहिए, यह गलत था. भगवा टेररिस्ट (Terrorist) जैसे शब्द नहीं बोलना चाहिए था. ये उस पार्टी की विचारधारा होती है. ये चाहे भगवा हो या रेड हो या सफेद हो. ऐसा कोई आतंकवाद नहीं होता है.”
सुशील कुमार शिंदे ने इस पॉडकास्ट में पूराने दिनों पर बात की जब वह और नरेन्द्र मोदी दोनों मुख्यमंत्री थे. उन्होंने कहा, “जब हम UPA-2 सरकार में थे तो उस समय हमें बिल्कुल नहीं लगा था कि वो तीन बार केंद्र में अपनी सरकार बना लेंगे या तीन बार PM बन जाएंगे. लेकिन वो बहुत मेहनती हैं, बहुत कष्ट कर लेते हैं. उस समय मैं भी हिमाचल का जनरल सेकेट्री था, वो भी जनरल सेकेट्री थे. जब वो मुख्यमंत्री थे, मैं भी मुख्यमंत्री था. जब मैं ऊर्जा मंत्री था तो वो गुजरात के लिए पॉवर मांगने के लिए मेरे पास ही आते थे. हालांकि हमें उन पर ज्यादा बातें नहीं करनी चाहिए, वो दूसरी पार्टी से हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…