आस्था

Horoscope: पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और नौकरी-व्यापार में कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें किन राशि के लोगों की चमकने वाली है किस्मत

Horoscope: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मकान/जमीन से संबंधित मामलों में सफलता मिलने से मन खुश होगा. विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के अच्छे संकेत हैं. नौकरी कर रहे लोगों को अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है.

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह आपकी रूखी वाणी के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बिना वजह किसी भी बहस बाजी से बचें. कुटुंब के लोगों से परेशानी महसूस कर सकते हैं. नौकरी तथा व्यापार से संबंधित यात्राओं के योग बन सकते हैं. माता से लाभ तथा भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी. छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने के संकेत हैं.

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे. नौकरी तथा व्यापारिक कार्यक्षेत्र में आपके मनमाफिक कार्य तथा लाभ होने से मन प्रसन्न होगा. किसी अनजाने भय के चलते परेशान हो सकते हैं. स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं.

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा तथा किसी बात को लेकर मन चिंता ग्रस्त रहेगा. आलस्य बना रह सकता है. नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं. व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है.

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ लेंगे. भाग्य के सहारे सभी कार्य पूर्ण होंगे. नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार तथा साझेदारों से फायदा मिल सकता है. रुके धन की प्राप्ति हो सकती है.

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह व्यापार से संबंधित व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं. किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है. मन में गलत विचार उत्पन्न हो सकते हैं. नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा बना रह सकता है. धन को लेकर चल रही दिक्कतें सप्ताह के अंत में कम होती नजर आ सकती हैं.

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य आपके ऊपर बहुत मेहरबान रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं. विद्यार्थी वर्ग मनचाही सफलता न मिलने के कारण उदास रह सकते हैं. वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति भावात्मक लगाव बढ़ सकता है. व्यापार से संबंधित कोई नया विचार बना सकते हैं तथा नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं.

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे. नए भवन की खरीदारी कर सकते हैं तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्च कर सकते हैं. शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश में हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है. पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा.

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं. नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई सफलता प्राप्त हो सकती हैं. आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते हैं. छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता करनी पड़ सकती है. संतान से तकलीफ मिल सकती है. धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है.

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है. भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा. शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यों में अवरोध मिल सकते हैं, अतः इससे बचें. वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा. सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्चा हो सकता है. यात्रा के योग बन सकते हैं तथा रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है.

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा साबित हो सकता है. नई जॉब तथा प्रमोशन के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं. इस सप्ताह आप काफी अच्छा महसूस करेंगे. आप धार्मिक और शुभ कार्यों पर अपना धन व्यय कर सकते हैं. पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा. बड़े भाइयों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें- Horoscope 17-23 March 2025: जानें ये सप्ताह किन राशियों के लिए होगा कष्टदायी, और किन राशि के जातकों को मिलेगी रुके कामों में सफलता

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. किसी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि के अच्छे योग बन सकते हैं. जीवनसाथी तथा पारिवारिक लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. सप्ताह के मध्य में खर्चे की मात्रा बढ़ सकती है जिसके चलते तनाव हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

5 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

7 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

18 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

31 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

40 minutes ago