महिला समृद्धि योजना
Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार आने के बाद से गरीब महिलाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है. भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम घोषित कर दिया गया है. दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कब से उन्हें 2500 रुपये मिलने शुरू होंगे. बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया था. पहले कहा जा रहा था कि महिलाओं को यह राशि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन से शुरू हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. अब दिल्ली भाजपा चीफ की ओर से इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है.
दिल्ली सरकार की ओर से मार्च के महीने में बजट पेश किया जाना है. दिल्ली की भाजपा सरकार 25 मार्च को 2025-26 का बजट पेश करेंगी. इस बीच जब दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा से महिला समृद्धि योजना लागू होने को लेकर सवाल किया गया. तो उन्होंवे इसका जवाब देते हुए कहा कि विधानसभा में बजट पारित होने के बाद महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना लागू कर दी जाएगी.
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया बजट में महिला समृद्धि योजना को लेकर खास तौर पर प्रावधान किया जाएगा. 25 मार्च को बजट पेश होना है. यानी देखा जाए तो अगर उसके बाद से इस योजना के लिए रजिसट्रेशन शुरू होता है तो फिर अप्रैल के महीने से दिल्ली की महिलाओं को पैसे मिलने शुरू हो सकते हैं. हालांकि किस तारीख को रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे इसका आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: UPS को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई? भरने होंगे कौन से फॉर्म? जानें हर सवाल का जवाब
बता दें कि दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना का लाभ दिल्ली की सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा. बल्कि सिर्फ उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिनके पास BPL कार्ड हो और जिन महिलाओं की सलामा इनकम 3 लाख से कम है. इसके अलावा योजना में लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास दिल्ली के पते का आधार कार्ड वोटर कार्ज होने बेहद जरूरी है जो महिला योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं वे महिलाओं कम से कम दिल्ली में 5 साल से रह रही होनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…