आस्था

Nag Panchami 2024: इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, जानें महत्व

Nag Panchamim 2024 Kab Hai: सावन मास की नाग पंचमी का नाग देवता की पूजा को समर्पित है. हर साल नाग पंचमी के दिन नाग पंचमी की पूजा की जाती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. कहते हैं कि भगवान शिव को सांप बेहद प्रिय है इसलिए वे अपने गले में नागों के राजा वासुकी को लपेट हुए हैं. पौराणिक कथा के अनुसार, नागराज वासुकी ने कठोर तपस्या करने शिवजी की गले में विराजमान होने का सौभाग्य प्राप्त किया. आइए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, शुभ मुहूर्त, शुभ संयोग और महत्व.

नाग पंचमी 2024 कब है? When is Nag Panchami 2024

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को है. इस दिन सिद्ध योग और रवि योग का खास संयोग बन रहा है. सावन शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत शुक्रकार 8 अगस्त को रात 12 बजकर 36 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 10 अगस्त को तड़के 3 बजकर 14 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी 9 अगस्त को ही मनाई जाएगी.

नाग पंचमी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त | Nag Panchami 2024 Shubh Muhurat

चूंकि, पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को है और इस दिन शुक्रवार का खास संयोग बन रहा है. ऐसे में नाग पंचमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक है. इस साल नाग पंचमी की पूजा के लिए 2 घंटे 34 मिनट का समय मिलेगा.

नाग पंचमी पर बनेंगे ये 3 शुभ संयोग | Nag Panchami 2024 Shubh Yog

इस साल नाग पंचमी के दिन तिन शुभ योग का निर्माण होने वाला है. नांग पंचमी पर सिद्ध योग का शुभ संयोग सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक है. इसके अलावा इस दिन रवियोग का भी खास संयोग बना रहेगा. इतना ही नहीं, नाग पंचमी पर साध्य योग का भी शुभ संयोग है. साध्य योग दोपहर 1 बजकर 46 मिनट के बाद शुरू होगा.

नाग पंचमी के दिन हस्त नक्षत्र सुबह से लेकर देर रात 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. वहीं, इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.

नाग पंचमी का महत्व | Nag Panchami Importance

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से संकटों का निवारण होता है. इसके अलावा इस दिन नागों की पूजा करने से सांप के डसने का भय नहीं रहता है. मान्यतानुसार, नाग पंचमी के दिन सांप को दूध अर्पित करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. नाग पंचमी के दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग-चित्र बनाने की परंपरा है. मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन ऐसा करने से नाग देवता की कृपा घर घर-परिवार सुरक्षित रहता है.

यह भी पढ़ें: इस साल रक्षा बंधन पर रहेगा भद्रा का साया, शुभ तिथि और मुहूर्त को लेकर दूर कर लें कंफ्यूजन

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago