लाइफस्टाइल

आपके लिए बेहद फायदेमंद है चावल का पानी, जानें इसे कैसे करें इस्तेमाल?

Rice Water Benefits: बालों का झड़ना अब महिलाओं में आम बात हो गई है. इसे ध्यान में रखते हुए, कई हेयर केयर ब्रांड इस समस्या का समाधान करने का दावा करते हैं, लेकिन इसका समाधान आपकी अपनी रसोई में ही है. जी हां, हम चावल की बात कर रहे हैं. चावल का पानी बालों के विकास को बढ़ावा देता है, लेकिन कई लोग इसके चमत्कारी गुणों से अनजान हैं. इसलिए, कुछ लोग नहीं जानते कि इसका सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाए. आइए हम आपको बताते हैं इसे घर पर कैसे तैयार करें.

चावल का पानी बनाने का तरीका (Rice Water Benefits)

चावल का पानी बनाने के कई तरीके हैं. पहला तरीका है कि आप चावल उबालकर इस पानी को बनाएं. इसके लिए आधा कप चावल लें. उसमें दो ग्लास पानी मिला लें. अब इस चावल को पकाएं और पक जाने के बाद चावल छानकर बचा हुआ पानी किसी बर्तन में डाल लें. आप चाहें तो थोड़ा ज्यादा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दूसरा तरीका चावल को भिगोकर चावल का पानी तैयार करना. इसके लिए एक कप चावल को अच्छे से धोकर, इसमें दो-तीन ग्लास पानी डालें और भी भिगोने के लिए रख दें. अब आधे घंटे बाद चावल को छानकर पानी को अलग कर लें.

चावल का पानी इस्तेमाल करने का तरीका

चावल के पानी को आप सिर धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे टोनर की तरह सिर पर छिड़क कर आधे घंटे रखकर बाल धो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : आज 25 जुलाई को ही पहली IVF बेबी ने रखा था दुनिया में कदम, जानें कैसे होता है आईवीएफ

चावल के पानी के फायदे (Rice Water Benefits)

1. इसमें ईनोसिटोल होता है, जो एक कार्बोहाइड्रेट है. यह डैमेज बालों की मरम्मत करने में मदद करता है और फिर बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है.

2. चावल के पानी में विटामिन बी और ई होता है जो बालों को पोषण देता है.

3. चावल के पानी का पीएच स्तर बालों के पीएच स्तर के समान होता है जिससे बालों को झड़ने और टूटने उसे बचाने में मदद मिलती है.

4. यह आपके सिर की त्वचा को आराम पहुंचाता है और सूजन को कम करता है. यह बालों की रूसी को भी कम करता है और बालों की लोच में सुधार करने में मदद करता है.

Uma Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago