आस्था

Name Astrology: जिनका नाम शुरु होता है R अक्षर से, जानें होते हैं वह कैसे

Name Astrology: माना जाता है कि आपके नाम का शुरुआती अक्षर भी आपकी किस्मत से जुड़ा होता है. कई बार लोग अपना नाम बदलकर दौलत, शोहरत और कामयाबी की बुलंदियों को छूने लगते हैं. माना जाता है कि नाम के हर अक्षर का संबंध ब्रह्मांड की ऊर्जा से है. आपको बॉलीवुड के कई एक्टर ऐसे मिल जाएंगे, जिनके नाम बदलते ही सफलता उनके कदम चूमने लगी. इसके अलावा दूसरे कई क्षेत्रों में भी इस तरह के उदाहरण की भरमार है.

नाम के शुरुआती अक्षर से आपके भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. आइए जानते हैं कि जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के R अक्षर से शुरू होता है उनकी जिंदगी कैसी रहती है.

R लेटर वाले स्वभाव से होते हैं ऐसे

अक्षर R वालों के बारे में माना जाता है कि यह काफी सौम्य स्वभाव के होते हैं. इनकी बुद्धि जन कल्याणकारी कामों में लगी रहती है. ऐसे लोगों का समाज में काफी मान रहता है. इसलिए यह समाज में काफी प्रभावशाली भी होते हैं. स्वभास से ऐसे लोग काफी रचनात्मक होते हैं.  इसलिए इनकी रुचि कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में ज्यादा रहती है. इनकी जिंदगी में रचनात्मकता होने के कारण यह हर काम को अलग तरीके से करते हैं. इनकी सामाजिकता इनके व्यक्तित्व का सबसे मजबूत पहलू है. माना जाता है कि यह दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Mulank 2 Numerology: मूलांक 2 वाले इस क्षेत्र में कमाते हैं खूब नाम, लेकिन होती है इस बात की कमी

ऐसी लाइफ जीते हैं R लेटर वाले

R अक्षर वाले लोग आमतौर पर काफी खर्चीले होते हैं. इसे इनके रहन सहन में देखा जा सकता है. माना जाता है कि इन्हें पैतृक संपत्ति के रूप में काफी बड़ा और आलीशान घर मिलता है. इसके अलावा यह अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं. बात करें इनके व्यवसाय की तो यह नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्र से जुड़े हो सकते हैं. लेकिन दोनों ही जगहों पर इनका बोलबाला बना रहता है.

इससे रहना होगा इन्हें सावधान

माना जाता है कि R अक्षर वाले लोग काफी भावनात्मक होते हैं. कभी-कभी इन्हें अपने इस स्वभाव का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. क्योंकि लोग इनकी इस उदारता को इनकी कमजोरी समझ लेते हैं और इसका फायदा उठाने लगते हैं. इसलिए ऐसे लोगों को दूसरे इंसान की पहचान करने के बाद ही अपनी उदारता दिखानी चाहिए. R अक्षर वालों के करीबी ही अक्सर इन्हें धोखा दे जाते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago