खेल

IND vs BAN: बांग्लादेश के लिए फिर संकटमोचक बने मेहदी हसन, सेंचुरी जड़ 69-6 से टीम को 271 तक पहुंचाया

IND vs BAN 2nd ODI: ढाका में भारत के खिलाफ 19 ओवरों में 69/6 विकेट खो चुकी बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट खोकर 272 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा है. मेहदी हसन (Mehidy Hasan) और महमूदुल्लाह (Mahmudullah) ने बांग्लादेशी पारी को इस कदर रफ्तार दी की भारतीय टीम हैरान रह गई. शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने शाकिब, रहीम और हुसैन को सस्ते में पवेलियन भेजन के बाद मेजबान टीम पर दबाव जरूर डाला. लेकिन मेहदी हसन ने एक बार फिर अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी और इस दौरान महमुदुल्लाह ने उनका पूरा साथ दिया. दोनों बल्लेबाजों के बीच 7वें विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की. यह बांग्लादेश की ओर से किसी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इस साझेदारी के दम पर बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट 271 रन बनाए. मेहदी हसन मिराज (100) जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रन बनाए.

कैसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन?

इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. गेंदबाजों ने मैच पर पूरी पकड़ बना रखी थी और लगातार विकेट भी चटकाए. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिलीं.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: सिराज से पंगा नहीं, Umran Malik ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को 151 KMPH की रफ्तार से दे मारा गेंद!

टीम इंडिया के लिए करो या मरो मैच

टीम इंडिया को हर हाल में 273 रन बनाने होंगे क्योंकि अगर भारत इसमें नाकाम होता है तो ये सीरीज मेजबान टीम के नाम हो जाएगी. पहले मैच में भी मेहदी हसन ने भारत की हार की कहानी लिखी थी. वहीं एक बार फिर उनकी ये शतकीय पारी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है. हालांकि, अगर भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फॉर्म में रहा तो ये लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. मगर रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण बाहर है जो टीम इंडिया की टेंशन और बढ़ा सकता है.

टीम इंडिया के लिए फिर टेंशन बने मेहदी हसन

मेहदी हसन एक बार फिर टीम इंडिया के लिए काल बनते नजर आ रहे हैं. पिछले मैच में 187 के टारगेट का पीछा कर रही बांग्लादेश ने 128 पर 6 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद खेलने आए मेहदी हसन ने 38 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम की डूबती नैया पार लगाई थी. अब दूसरे मैच में शतक जड़ टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

छतरपुर के सतबड़ी में चले Bulldozer पर भड़के लोग, बोले- सामान निकालने तक का नहीं मिला मौका

दिल्ली के छतरपुर स्थित सतबड़ी गौशाला इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर DDA का बड़ा…

23 minutes ago

गौतम गंभीर ने अमित शाह को भेंट की गणपति प्रतिमा, बोले – आपके मार्गदर्शन के लिए आभार

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें…

29 minutes ago

सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में गणेश पूजा पर बार बालाओं का डांस, शिक्षा विभाग मौन

Sitamarhi School Viral Video: सीतामढ़ी के नानपुर स्थित मॉडल उच्च विद्यालय में गणेश पूजा के…

30 minutes ago

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सब साफ फिर मिस्ट्री क्यों बना मामला?

Nawada Teacher Murder News: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड में एक शिक्षक कौशलेंद्र…

30 minutes ago

राऊज एवेन्यु कोर्ट का बड़ा फैसला; सोनिया गांधी के खिलाफ FIR खारिज करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश बदला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने से जुड़े…

48 minutes ago

370 बिरयानी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, महाराष्ट्र और…

55 minutes ago